फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mamangam actress Prachi Tehlan celebrates her birthday with children to play Basketball

खास बच्चों के साथ बास्केटबॉल खेलकर इस हीरोइन ने मनाया अपने जन्मदिन का जश्न

Thu, 03 Oct 2019 10:01 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Oct 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Mamangam actress Prachi Tehlan celebrates her birthday with children to play Basketball
Prachi Tehlan - फोटो : amar ujala mumbai

सिनेमा जगत में कलाकार आलीशान जश्न मनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। जन्मदिन हो या फिर शादी की सालगिरह, वह धूमधाम से दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आते हैं। हालांकि कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अपने खास दिन को और भी खास बनाते हैं। इन्हीं कलाकारों में एक हैं मामंगम फिल्म की अभिनेत्री प्राची तहन।

विज्ञापन


प्राची ने गांधी जयंती के दिन अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। दरअसल, प्राची अपने जन्मदिन के दिन मुम्बई स्थित Hi5 यूथ फाउंडेशन' नामक खेल से जुड़ी समाज सेवी संस्था में पहुंची और बच्चों के साथ समय बिताया।  यह संस्था गरीब बच्चों को बास्केटबॉल को सिखाती है।
विज्ञापन


इस खास मौके पर 10 से 15 साल के 90 बच्चे मौजूद रहे। इन बचों के साथ प्राची ने बातचीत की और एक दोस्ताना बास्केटबॉल मैच भी खेला। प्राची ने बच्चों को भेंट स्वरुप बास्केटबॉल और कुछ खाने की चीजें भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mamangam actress Prachi Tehlan celebrates her birthday with children to play Basketball
Prachi Tehlan - फोटो : social media

गौरतलब है कि प्राची ने आठ साल तक दिल्ली के लिए बास्केटबॉल खेला है।  वह राष्ट्रीय स्तर के कैम्प का हिस्सा भी रह चुकी हैं। साथ ही 2010 के कॉमनवेल्थ खेल में नेटबॉल में देश का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इस मौके पर प्राची ने कहा, मैं लंबे समय से इस सेंटर में आना चाहती थी। लेकिन फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त होने के कारण मैं वक्त नहीं निकाल सकी।

प्राची ने आगे बताया, 2 अक्टूबर को छुट्टी होने के कारण और साथ ही मेरा जन्मदिन होने की वजह से मैंने यहां आकर बच्चों के साथ समय बिताने के बारे में सोचा। बच्चों से बातचीत के दौरान मैंने उनसे वह बातें साझा की जो मैंने अपने कोच से सीखी थीं।  मैंने उनसे कहा कि खेल के साथ ही पढ़ना भी बेहद जरूरी है। यह आपकी शख्सियत को विकसित करने में आपकी मदद करता है। मैंने बच्चों के साथ खूब मस्ती की।

गौरतलब है कि प्राची तेहलान जल्द ही मलयालम फिल्म मामांगम में नजर आएंगी। इस मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में सुपरस्टार ममूटी मुख्य किरदार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed