फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika Sherawat is set to participate in Rohit Shetty stunt based reality show Khatron Ke Khiladi season 15

Mallika Sherawat: स्टंट दिखाती नजर आएंगी मल्लिका, रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़ने की खबर

Mon, 10 Mar 2025 05:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Mar 2025 05:29 PM IST
सार

Mallika Sherawat: अभिनेत्री मल्लिका शेरावत स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Mallika Sherawat is set to participate in Rohit Shetty stunt based reality show Khatron Ke Khiladi season 15
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम-@mallikasherawat

विस्तार

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने साल 2002 में आई फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। हालांकि, 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' से उन्हें पहचान मिली। काफी लंबे वक्त तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद मल्लिका ने बीते साल 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से कमबैक किया। उन्हें लेकर खबर है कि वे 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगी।

विज्ञापन

आधिकारिक जानकारी का इंतजार
मल्लिका शेरावत को पहले भी इस स्टंट रियलिटी शो की पेशकश की जा चुकी हैं, मगर अपनी वर्क कमिटमेंट के चलते उन्होंने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार संभावनाएं बनती दिख रही हैं। मल्लिका के इस शो से जुड़ने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सितारों से भी किया गया संपर्क
खतरों के खिलाड़ी शो को लंबे वक्त से रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। मल्लिका को इस शो से जुड़ने का ऑफर पहले भी दिया जा चुका है। लेकिन, पहले उन्होंने मना कर दिया। इस बार उनकी तरफ से सकारात्मक संकेत दिया जा रहा है। मल्लिका के अलावा एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, ओरी, दिग्विजय सिंह, सिद्धार्थ निगम और गुल्की जोशी समेत कई और सितारों को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Shabana Azmi: शबाना आजमी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया सम्मानित

विज्ञापन

इस महीने शुरू होने की संभावना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग मई 2025 में शुरू होने वाली है। इस साल जून या जुलाई के आसपास इसका प्रीमियर होने की उम्मीद है। मालूम हो कि खतरों के खिलाड़ी का पिछला सीजन यानी KKK14 को करणवीर मेहरा ने जीता था।



यह खबर भी पढ़ें:
Sana Makbul: टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल को हुई गंभीर स्वास्थ्य समस्या, भारती सिंह संग साझा की अपनी तकलीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed