फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Shabana Azmi Honoured With Lifetime Achievement Award, A 10 Lakh Rs Cheque By CM Siddaramaiah

Shabana Azmi: शबाना आजमी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया सम्मानित

Mon, 10 Mar 2025 05:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 10 Mar 2025 05:03 PM IST
सार

Shabana Azmi: शबाना आजमी को मिले सम्मान के वक्त पति जावेद अख्तर भी साथ में मौजूद रहे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शबाना आजमी के काम की तारीफ करते हुए बताया उन्होंने कब पहली बार एक्ट्रेस को देखा था।

विज्ञापन
Actress Shabana Azmi Honoured With Lifetime Achievement Award, A 10 Lakh Rs Cheque By CM Siddaramaiah
सिद्धारमैया-शबाना आजमी सम्मान - फोटो : एक्स@Siddaramaiah

विस्तार

बेंगलुरु में आयोजित 16वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में अभिनेत्री को 10 लाख रुपए की चेक से सम्मानित किया गया। कावेरी रेजीडेंस पर दिए गए इस सम्मान के वक्त दिग्गज गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर व शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

सीएम सिद्धारमैया ने की शबाना आजमी की तारीफ
इस मौके पर अभिनेत्री शबाना आजमी के काम की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमें आपका म्यूजिक वीडियो ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ काफी पसंद है। मैंने आपको पहली बार उसमें देखा था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अभिनेत्री को सम्मानित करते हुए तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा की हैं। इस मौके पर शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने कर्नाटक की सांस्कृतिक और संगीत की धरोहर की तारीफ की। इस पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक महान हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकारों जैसे भीमसेन जोशी, कुमार गंधर्व और गंगूबाई हंगल का घर है, जो सभी धारवाड़ से हैं।

विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Randeep Hooda: फिल्म 'जाट' से रणदीप हुड्डा का खूंखार लुक जारी, सनी देओल से भिड़ेगा ‘रणतुंगा’

 

जीएसटी परिषद में टैक्सेशन के लिए कलाकारों के हित की करूंगा वकालत
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आगे ये भी कहा कि जिस तरह कॉपीराइट अधिनियम कलाकारों और संगीतकारों के लिए फायदेमंद रहा है, उसी तरह वे जीएसटी परिषद में टैक्सेशन के लिए कलाकारों के हित की वकालत करेंगे। बता दें कि जावेद अख्तर के अथक प्रयासों के बाद ही 2012 में कॉपीराइट अधिनियम में संशोधन हुआ था। उस वक्त जावेद अख्तर राज्यसभा के मनोनीत सांसद थे।

यह खबर भी पढ़ें: Hrithik: ‘वॉर 2’ के गाने की शूटिंग के दौरान ऋतिक को लगी चोट, जानिए डॉक्टर्स ने दी क्या खास सलाह ?

हाल ही में ‘डब्बा कार्टेल’ में नजर आईं थीं शबाना आजमी
वर्कफ्रंट की बात करें तो शबाना आजमी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में शबाना के काम की काफी तारीफ भी हुई थी और दर्शकों ने भी सीरीज को सराहा है। सीरीज में शबाना ने एक ड्रग माफिया का किरदार निभाया है। इसके अलावा शबाना आजमी अभय देओल स्टारर ‘बन टिक्की’ में भी नजर आएंगी। ये फिल्म अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है। फिल्म के जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में शबाना आजमी और अभय देओल के अलावा वेट्रेन एक्ट्रेस जीनत अमान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed