{"_id":"5fd1ddfb2c40fb1fc33ddc71","slug":"make-up-artist-suraj-godambe-arrested-by-ncb-in-drug-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सूरज गोदांबे को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, कोकीन बरामद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सूरज गोदांबे को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, कोकीन बरामद
Thu, 10 Dec 2020 02:07 PM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
सूरज गोदांबे
- फोटो : इंस्टाग्राम
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार को बॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे को मुंबई में गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने उनके पास से कोकीन बरामद की है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड के एक तबके में मादक पदार्थ के इस्तेमाल से जुड़े मामलों की जांच कर रहे एनसीबी ने छापे के बाद सूरज गोदांबे को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे कहा कि गोदांबे एक चर्चित मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट है और वह कुछ प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुका है। गोदांबे को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एनसीबी ने मंगलवार से मुंबई में कई स्थानों पर छापेमारी के बाद मादक पदार्थ के तस्कर रीगल महाकाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी लगातार ड्रग्स कनेक्शन की जांच व छापों में जुटा है। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने छापे के दौरान 2.5 करोड़ रुपये की चरस और 13.51 लाख रुपये नकदी जब्त की है।
विज्ञापन