फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film on Salman Khan spent days in jail without permission from Salman

सलमान को बिना बताए उनके जेल में बिताए दिनों पर फिल्म

Mon, 16 Feb 2015 01:31 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
Film on Salman Khan spent days in jail without permission from Salman

सलमान खान चिंकारा शिकार मामले में जोधपुर जेल में कुछ दिनों की सजा काट चुके हैं। जेल में बिताए इन्हीं दिनों पर अब फिल्म बनने जा रही है। लेकिन इस फिल्म में सलमान खान नहीं होंगे। फिल्म निर्माता रंजीत शर्मा इस फिल्म को बन रहे हैं।

विज्ञापन


फिल्म का नाम 'कैदी नंबर 210' रखा गया है। 10 अप्रैल से 13 अप्रैल 2006 के दौरान सलमान जोधपुर जेल में रहे थे और इस 72 घंटे के लिए जेल में सलमान कैदी नंबर 210 के नाम से जाने जाते थे। फिल्म के कलाकारों को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

सलमान खान के जेल में बिताए दिनों पर फिल्म

Film on Salman Khan spent days in jail without permission from Salman

फिल्ममेकर रंजीत ने कहा, 'मैंने सलमान के ड्राइवर हरीश धुलानी को भी साइन किया है और हम इस फिल्म में उसी जिप्सी का इस्तेमाल भी कर रहे हैं, जो शिकार के वक्त उनके साथ थी।'

रंजीत सलमान के इस केस पर शुरुआत से अपनी पैनी नज़र रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जोधपुर का ही रहने वाला हूं। हमने इस संबंध में हर जरूरी ऑर्डर और परमिशन ले लिए हैं। 25 फरवरी को कोर्टरूम के सीन को भी हम शूट करेंगे, जहां समलान के लिए फैसला सुनाया जाएगा।'

क्या सलमान को नहीं पता इस फिल्म के बारे में?

Film on Salman Khan spent days in jail without permission from Salman

सलमान खान को इस फिल्म के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है और रंजीत का उन्हें बताने का कोई प्लान भी नहीं। उन्होंने कहा, 'यह कोई बायोपिक नहीं, इसलिए उनके परमिशन की भी जरूरत नहीं है।

इस फिल्म में सलमान की ही तरह दिखने वाले उस्मान खान की अहम भूमिका होगी। हम ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ की भूमिका के लिए दो नई न्यूकमर्स को साइन करने वाले हैं। मुझे सलमान काफी पसंद हैं और उन्हें इस फिल्म में कहीं भी गलत तरीके से नहीं फिल्माया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed