फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Makarand Deshpande shares throwback pic with Shah Rukh Khan from Circus

सोशल मीडिया: मकरंद देशपांडे ने शाहरुख के साथ शेयर की 'सर्कस' की तस्वीर, लिखी यह बात

Thu, 21 Oct 2021 04:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 21 Oct 2021 04:54 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और निर्देशक मकरंद देशपांडे ने गुरुवार को शाहरुख खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के जरिए इस वक्त मुसीबत में फंसे शाहरुख खान के साथ अपना समर्थन दिखाया है।

विज्ञापन
Makarand Deshpande shares throwback pic with Shah Rukh Khan from Circus
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता, लेखक और निर्देशक मकरंद देशपांडे ने गुरुवार को शाहरुख खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के जरिए इस वक्त मुसीबत में फंसे शाहरुख खान के साथ अपना समर्थन दिखाया है। यह उस जमाने की फोटो है, जब शाहरुख खान और मकरंद देशपांडे ने एक साथ काम किया था।

विज्ञापन


टीवी शो सर्कस के शूट के टाइम की है फोटो
अभिनेता मकरंद देशपांडे ने शाहरुख खान के साथ जो पुरानी तस्वीर साझा की है, वह टीवी शो सर्कस के टाइम की है। सर्कस धारावाहिक में शाहरुख और मकरंद देशपांडे ने साथ में काम किया था। इस तस्वीर को साझा करते हुए मकरंद देशपांडे ने लिखा, आशुतोष गोवारिकर, सतीश कौल, शाहरुख खान और मैं सर्कस की शूटिंग के मजेदार समय का आनंद ले रहे हैं। सर्कस के साथ यात्रा करते हुए..।  उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे याद नहीं है कि यह फोटो किसने क्लिक की है! इसके लिए मुझे खेद है। मेरी भाभी ने कुछ प्यारी तस्वीरें सुरक्षित रखी हैं। दुर्भाग्य से वह अब नहीं रहीं। एक साल पहले ही उनका निधन हुआ है। यह तस्वीर मुझे उनकी बेटी यशदा ने भेजी है।
विज्ञापन



 

गौरतलब है कि सर्कस टीवी शो को विक्की अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने निर्देशित किया था। इसमें शाहरुख खान ने भी काम किया था। यह शाहरुख का दूसरा टीवी शो था। इससे पहले उन्होंने फौजी में काम किया था। सर्कस में पवन मल्होत्रा और आशुतोष गोवारिकर ने भी अभिनय किया था। सभी जानते हैं कि इस वक्त इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख अपने बेटे आर्यन को लेकर परेशान हैं। आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल में बंद है और कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Makarand Deshpande (@makaranddeshpande_v)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed