Main Atal Hoon: 'करो तैयारी आ रहे हैं अटल बिहारी', पंकज त्रिपाठी ने किया फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान
पंकज त्रिपाठी ने मजेदार अंदाज में अपनी आने वाली फिल्म 'मैं अटल हूं' के ट्रेलर की रिलीज की तारीख का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंकज त्रिपाठी इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अब उन्होंने फैंस के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं अटल हूं' के बारे में खास जानकारी साझा की है। दरअसल, पंकज ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है। पंकज ने खास अंदाज में पोस्ट साझा करते हुए 'मैं अटल हूं' के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान किया है।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे एक बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। उस बोर्ड पर लिखा है, 'करो तैयारी आ रहे हैं अटल बिहारी।' वहीं तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'सब साथ मिलकर श्री अटल बिहार वाजपेयी जी का स्वागत करते हैं। 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर 20 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगा। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बेटी राहा के रखे हैं कई निकनेम, 'आस्क मी' सेशन में किया खुलासा
फिल्म की कहानी
पंकज की पोस्ट के बाद अब फैंस फिल्म के ट्रेलर के लिए 20 दिसंबर को इंतजार कर रहे हैं। मैं अटल हूं की बात करें तो यह फिल्म तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रह चुके दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म में भारत रत्न अटल बिहारी की भूमिका पंकज त्रिपाठी निभाते दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा भी है। इसका निर्माण, विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने किया है। फिल्म का संगीत सलीम-सुलेमान ने दिया है।
Kiara Advani: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर देख खुश हुईं कियारा आडवाणी, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा पर लुटाया प्यार
पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' के अलावा कई फिल्मों में नजर आएंगे। वे अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर भी अहम भूमिका में होंगे। वहीं पंकज 'स्त्री 2' में भी नजर आएंगे। अभिनेता के पास बहुप्रतीक्षित सीरीज 'मिर्जापुर 3' भी है।
Animal: 'एनिमल' के सितारों ने पूरी की फैन की ख्वाहिश, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल