फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Fighter New Poster release Countdown begins of movie release date know inside details

Fighter New Poster: फिल्म फाइटर के रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने मूवी का नया पोस्टर किया जारी

Mon, 25 Dec 2023 12:28 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 12:28 PM IST
सार

फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। उम्मीद है कि 'फाइटर' से 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Film Fighter New Poster release Countdown begins of movie release date know inside details
फिल्म फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' 2024 के बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी, जिसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मेकर्स ने क्रिसमस के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। बता दें इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी हाइप बना हुआ है। जिसके एक-एक अपडेट पर बड़ी संख्या में फैंस की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

विज्ञापन



 

एयर ड्रैगन्स आपसे मिलने के लिए हैं तैयार
वहीं, ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'एक महीने में एयर ड्रैगन्स आपसे मिलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! फिल्म फाइटर केवल बड़ी स्क्रीन पर देखें! जो 25 जनवरी 2024 से 3डी और आईमैक्स थिएटर में रिलीज होगी। भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मिलते हैं।' बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। उम्मीद है कि 'फाइटर' से 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के गाने को भी लोग कर रहे खूब पसंद
बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के दो गाने 'शेर खुल गए' और 'इश्क जैसा कुछ' रिलीज किया था, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के पार्टी थीम सॉन्ग शेर खुल गए को यूट्यूब पर 10 दिन में 34 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा। वहीं, इश्क जैसा कुछ गाने को महज में 2 दिन में यूट्यूब पर 27 मिलियन से अधिक व्यूज मिले। इसके अलावा इश्क जैसे कुछ गाने में ऋतिक और दीपिका की हॉट केमेस्ट्री को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Year Ender 2023: इस साल की ये फिल्में भूलकर भी मत देखना, होगी टाइम की बर्बादी और टेंशन जो होगा सो अलग

 
विज्ञापन

पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएगी ये जोड़ी
बता दें कि दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पहली बार किसी फिल्म स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जिन्हें साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बने हुए है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितना धमाल मचाती है।
OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज, अनन्या पांडे-विक्रांत मैसी का चलेगा जादू

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed