फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahira khan old video viral on social media, talking about ill india

'रईस' की हीरोइन माहिरा का वीडियो वायरल, की थी भारत विरोधी टिप्पणी

Tue, 24 Jan 2017 09:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
Mahira khan old video viral on social media, talking about ill india

शाहरुख खान की फिल्म रईस 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। वहीं  शाहरुख खान की फिल्म रईस में अहम किरदार निभा रही पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान का एक  पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन


महिरा का ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में शेयर किया गया है। इस वीडियो में माहिरा 'बीमार भारत' का जिक्र कर रही हैं।

माहिरा वीडियो क्लिप में पाकिस्तानी कॉमेडियन उमर शरीफ के साथ एक चैट शो में शामिल हुई हैं।

'आपको इंडिया से प्रभावित नहीं होना चाहिए'

Mahira khan old video viral on social media, talking about ill india

इस वीडियो में महिरा कह रही हैं कि 'आपको इंडिया से प्रभावित नहीं होना चाहिए, बिल्कुल नहीं। हम बॉलीवुड नहीं हैं। चैट शो में दोनों ही पाकिस्तानी कलाकार, पाकिस्तान और पाकिस्तानियत को मजबूत करने की बात कर रहे हैं।

उमर शरीफ भी इस वीडियो में चुटकी लेते हुए कहते हैं कि बॉलीवुड हॉलीवुड तक जाने का टिकट है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ये क्लिप पांच साल पहले रिकॉर्ड की गई थी।

रईस फिल्म की रिलीज से ऐन पहले सोशल मीडिया पर ये क्लिप चर्चा की वजह बन गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

माहिरा पर विवाद को लेकर राज ठाकरे से मिले थे शाहरुख

Mahira khan old video viral on social media, talking about ill india

ये वीडियो क्लिप उस वक्त सामने आई थी जब बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मिले थे। शाहरुख ने मनसे प्रमुख से वादा किया था कि पाकिस्तानी कलाकार माहिरा उनकी फिल्म का प्रचार नहीं करेंगी।

आपको बता दें कि मनसे पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने का विरोध कर रही थी। करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की वजह से विवादों में आ गई थी। 

भारत में हुए उड़ी हमले को लेकर मनसे ने मांग की थी जितने भी पाकिस्तानी कलाकार भारत में काम कर रहे हैं वो मुल्क छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed