फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Bhatt has written indrani story

इंद्राणी की कहानी पर महेश भट्ट ने लिख दी फिल्म

Fri, 28 Aug 2015 12:45 PM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt has written indrani story

जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि। यह प्राचीन कहावत है। इसका आशय यही है कि कवि-कहानीकार अकल्पनीय की भी कल्पना कर लेते हैं। अक्सर अपने जीवन से प्रेरणा लेकर फिल्मी कहानियां लिखने वाले निर्माता-निर्देशक-लेखक महेश भट्ट ने कहा है कि इन दिनों सनसनी बनी हुई इंद्राणी मुखर्जी और शीना बोरा की खबर के प्लॉट पर वह अपनी कल्पना से पहले ही कहानी लिख चुके हैं।

विज्ञापन


भट्ट के अनुसार वह अपनी यह कहानी मई महीने में पूरी कर चुके थे और इसका शीर्षक है अब रात गुजरने वाली है। कहानी पर जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है, जिसे धवल जयंती लाल गाडा निर्मित करेंगे।
विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के अनुसार मंगलवार को जैसे ही इंद्राणी और पीटर मुखर्जी के परिवार की कहानी सामने आई, महेश भट्ट चौंक गए। उन्होंने पाया कि अपनी अगली फिल्म के लिए उन्होंने जो कहानी लिखी है उसमें और इंद्राणी-शीना की कहानी में जबर्दस्त समानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी कल्पना शक्ति से लिखी थी ये कहानी

Mahesh Bhatt has written indrani story

भट्ट के अनुसार, ‘मुझे इस वक्त पीटर के लिए बहुत दुख हो रहा है कि वह कितने दर्दनाक दौर से गुजर रहे होंगे। उनकी त्रासदी को बयान नहीं किया जा सकता। यह घटनाक्रम बहुत आश्चर्यजनक है क्योंकि अक्सर कहानियां जिंदगी के पीछे-पीछे चलती हैं, परंतु मेरे लिए यहां एक कहानी के नक्शे-कदम पर असल जिंदगी की घटनाएं घटित होती दिख रही हैं।’

उन्होंने बताया कि अब रात गुजरने वाली है कि कहानी भी अपराध और प्रेम से जुड़ी है। मां-बेटी के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी में खूनी खेल है। हालांकि उन्होंने विस्तार में जाने से इंकार कर दिया और कहा कि मेरी कहानी में भी किरदार मीडिया की दुनिया से हैं और उसमें ताकत-शोहरत और पैसे का खेल है। यहां भी उनके एक से ज्यादा पार्टनर हैं।

महेश भट्ट ने कहा कि यह कहानी मैंने अपनी कल्पना शक्ति से लिखी थी। मैंन कभी नहीं सोचा था कि जैसा मैंने लिखा है, वैसी कोई घटना इस तरह से सामने आ जाएगी। यह जबर्दस्त संयोग ही है कि एक काल्पनिक कहानी वास्तविक जिंदगी में अपने आपको प्रस्तुत कर रही है। इंद्राणी और शीना बोरा का सच सामने आने के बाद क्या महेश भट्ट अपनी कहानी में किसी तरह का बदलाव करेंगे? उनका कहना है, ‘बिल्कुल नहीं। मेरी कहानी पूरी हो चुकी है और शूटिंग की तैयारियां जारी है। यह फिल्म हम दिसंबर में शूट करेंगे।’
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed