फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Babu Will Debut in hindi films with SS Rajamouli Next Film SSMB 28 Broke records

Mahesh Babu: महेश बाबू की 'एसएसएमबी 28' ने रिलीज से पहले तोड़ा रिकॉर्ड, इतने में बिके ओटीटी राइट्स

Wed, 01 Feb 2023 12:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 Feb 2023 12:01 PM IST
सार

 महेश बाबू  इन दिनों 'एसएसएमबी 28' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और श्रीलीला नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Mahesh Babu Will Debut in hindi films with SS Rajamouli Next Film SSMB 28 Broke records
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ एक्टर महेश बाबू एक बार फिर बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि महेश बाबू ने बीते वर्ष एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने बॉलीवुड के लिए खुद को अफॉर्ड न कर पाने की बात कही थी। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। अब एक बार फिर एक्टर के हिंदी इंडस्ट्री में डेब्यू की खबरें जोरों पर हैं। वह एसएस राजामौली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। एक मीडिया इंटरव्यू में खुद राजामौली ने इसका खुलासा किया है।  

विज्ञापन

Mahesh Babu Will Debut in hindi films with SS Rajamouli Next Film SSMB 28 Broke records
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेशी मीडिया से बात करते हुए एस एस राजामौली ने कहा कि 'उनकी अगली फिल्म महेश बाबू के साथ होगी।' उनका मानना है कि वो तेलुगू के बड़े स्टार हैं। डायरेक्टर ने बताया कि ये इंडियाना जोन्स की तर्ज पर एक साहसिक फिल्म होगी। फिल्म में एक्टर को लेकर काफी एक्शन सीक्वेंस देखने के लिए मिलने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर, 2023 के बाद शुरू की जाएगी।
Anupamaa: महाकालेश्वर दर्शन करने पहुंची 'अनुपमा', कहा-  बाबा महाकाल के आशीर्वाद से मिला सीरियल में काम का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahesh Babu Will Debut in hindi films with SS Rajamouli Next Film SSMB 28 Broke records
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा महेश बाबू इन दिनों 'एसएसएमबी 28' की शूटिंग में बिजी हैं। वह जल्द ही इसमें नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और श्रीलीला नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएसएमबी28 के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं। इसके साउथ लेंग्वेज के राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। कहा जा रहा है कि दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके लिए 80 करोड़ रुपये अदा किए हैं। हालांकि, अभी तक इसके हिंदी राइट्स नहीं बिके हैं। इसकी वजह है कि इसके हिंदी राइट्स को प्रोड्यूसर ने अपने पास रखा है।
Shah Rukh Khan: 'पठान' से पहले इन फिल्मों में भी शाहरुख ने ट्रेन में किया था एक्शन, फैंस को दिए हिट सीन

विज्ञापन

Mahesh Babu Will Debut in hindi films with SS Rajamouli Next Film SSMB 28 Broke records
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश बाबू राजामौली के साथ अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करना चाहते हैं।आपको बता दें कि बीते वर्ष हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर महेश बाबू ने कहा था कि 'उन्हें काफी फिल्मों के ऑफर आते रहते हैं। मगर उनको लगता नहीं है कि उनको हिंदी में कोई अफॉर्ड कर पाएगा। वो ऐसी इंडस्ट्री में काम करके अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।' इस पर खूब विवाद हुआ था।
Urofi Javed: इंसान की चमड़ी से बनेगी उर्फी की अगली ड्रेस? बोलीं- किसी को मारकर उसकी...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed