फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   madira bedi will adopt a girl child

45 साल की उम्र में फिर से मां बनने जा रही हैं मंदिरा बेदी, खुद किया खुलासा

Sat, 11 Mar 2017 05:25 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Sat, 11 Mar 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
madira bedi will adopt a girl child
मंद‌िरा बेदी

टीवी और फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाली मंदिरा बेदी इन दिनों एक खास वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, म‌ंदिरा बेदी 44 साल की उम्र फिर से मां बनने वाली हैं। जी हां, मंदिरा का कहना है कि उनके बेटे वीर को एक बहन की जरूरत है। 

विज्ञापन


इसके चलते मंदिरा और उनके पति राज कौशल एक बच्ची अडॉप्ट करते जा रहे हैं। मंदिरा के पति राज कौशल ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए इस प्लान के बारे में बताया। खबर के मुताबिक, मंदिरा और राज दो से चार साल की बच्ची को गोद लेना चाहते हैं। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार मिड डे से बात करते हुए मंदिरा ने बताया, 'हमने अडॉप्ट करने की प्रोसेस कुछ साल पहले शुरू कर दी थी। हम अपने बेटे के लिए एक बहन चाहते थे लेकिन इस प्रोसेस में काफी टाइम लगता है। ऐसे में राज ने इस बारे में फेसबुक पर पोस्ट करने का फैसला किया। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मंदिरा और राज ने अपनी बच्‍ची का नाम भी फाइनल कर लिया है। जब दोनों का बेटा वीर पैदा हुआ था तभी दोनों ने फैसला कर लिया था अगर बेटी होती तो उसका नाम तारा रखते। राज ने बताया, इस काम में पेपरवर्क ने सबसे ज्यादा परेशानी की है। वीर 2011 में पैदा हुआ था। इसके बाद साल 2013 से हमने अडॉप्ट करने की प्रोसेस शुरू कर दी थी। हमने मुंबई और जलंधर के अनाथालय में पेपर वर्क शुरू किया था लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed