{"_id":"69809c4fd38f9c8e470ba077","slug":"madhur-bhandarkar-on-national-award-winning-film-traffic-signal-completing-19-years-its-still-touches-hearts-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मधुर भंडारकर ने मनाया नेशनल अवॉर्ड फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल' के 19 साल पूरे होने का जश्न, लिखा- 'आज भी दिलों...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मधुर भंडारकर ने मनाया नेशनल अवॉर्ड फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल' के 19 साल पूरे होने का जश्न, लिखा- 'आज भी दिलों...'
Mon, 02 Feb 2026 06:20 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:20 PM IST
सार
19 Years Of Traffic Signal: फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की 2007 में आई फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल' का असर आज भी उन पर गहरा है। फिल्म को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं, लेकिन वे अभी भी इससे बहुत प्रभावित हैं।
विज्ञापन
मधुर भंडारकर की फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल'
- फोटो : X
विस्तार
फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने आज अपनी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल' के 19 साल पूरे होने का जश्न मनाया। निर्देशन ने अपनी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
मधुर का पोस्ट
फिल्म की 19वीं सालगिरह पर मधुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'ट्रैफिक सिग्नल' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'यह फिल्म उन लोगों की अनसुनी कहानियों को दिखाती है, जिन्हें समाज में ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता। यह फिल्म उन जिंदगियों पर रोशनी डालती है, जो अक्सर नजर अंदाज हो जाती हैं। 19 साल बाद भी इसका सामाजिक मुद्दा लोगों को छूता है।' उन्होंने फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स का शुक्रिया अदा किया। साथ ही सभी एक्टर्स के लिए लिखा, 'यह शानदार अभिनय और टीम के मेहनती लोगों की वजह से ही यह कहानी इतनी जीवंत बन पाई।'

'ट्रैफिक सिग्नल' की कहानी
'ट्रैफिक सिग्नल' फिल्म में मुख्य भूमिका में कुणाल खेमू हैं, जो सिलसिला नाम के एक ट्रैफिक सिग्नल मैनेजर का किरदार निभाते हैं। वह सिग्नल पर रहने वाले ठेलेवालों, विक्रेताओं से हफ्ता वसूलता है। फिल्म में नीतू चंद्रा, रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार भी हैं। अन्य कलाकारों में विनय आप्टे, उपेंद्र लिमये, मनोज जोशी आदि शामिल हैं। इस फिल्म के लिए मधुर भंडारकर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म
इन दिनों मधुर अपनी नई फिल्म 'द वाइव्स' पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म बॉलीवुड की महिलाओं के छिपे हुए जीवन की कहानी दिखाएगी। इसमें सोनाली कुलकर्णी, मौनी रॉय, रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने राम चरण को जुड़वां बच्चों की दी बधाई, लिखा- 'दोगुना प्यार आनंद...'; बाकी सेलेब्स ने भी लुटाया