फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   loveyapa Junaid Khan use local train and public transport said I like practical life

Junaid Khan: इसलिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करते हैं जुनैद खान, बोले- 'मुझे प्रैक्टिकल लाइफ पसंद है'

Mon, 10 Feb 2025 08:43 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Feb 2025 08:43 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान अक्सर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करते हैं। एक बार शूटिंग से लौटते समय वे लोकल ट्रेन से भी यात्रा करके आए थे। इस किस्से के बारे में उन्होंने बताया है। 

विज्ञापन
loveyapa Junaid Khan use local train and public transport said I like practical life
जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बी-टाउन अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी फिल्म 'लवयापा' को लेकर चर्चा में हैं। जुनैद खान के साथ 'लवयापा' में खुशी कपूर भी नजर आने वाली हैं। जुनैद भले ही सुपरस्टार के बेटे हैं लेकिन वे कभी भी अपनी लग्जरी को लेकर चर्चा में नहीं रहते हैं। वे अक्सर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ही यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

loveyapa Junaid Khan use local train and public transport said I like practical life
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करते हैं जुनैद
जुनैद खान ने बताया कि वे ज्यादातर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते हैं। साथ ही इसका एक वाजिब कारण भी ही। उन्होंने कहा कि वे प्रेक्टिकल लाइफ पसंद करते हैं। गाड़ियां मुंबई के ट्रैफिक में फंस जाती हैं। ऑटो से कही भी आसानी से जाया जा सकता है। वहीं, जुनैद ने लोकल ट्रेन से भी यात्रा की है। उन्होंने बताया कि लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान के बेटे ने भी लवयापा की शूटिंग खत्म करने के बाद ट्रेन से घर वापसी की थी?
विज्ञापन
विज्ञापन

loveyapa Junaid Khan use local train and public transport said I like practical life
जुनैद खान - फोटो : ट्विटर
जाम में नहीं फंसना चाहते थे जुनैद
ठगेश शो में बातचीत के दौरान कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जुनैद खान मीरा रोड से बांद्रा तक ट्रेन से गए थे। जुनैद ने कहा कि प्रोडक्शन टीम उन्हें आने-जाने के लिए वाहन मुहैया कराती है। हालांकि, उन्होंने कहा, "एक बार मैंने ट्रेन ली क्योंकि वो हाईवे जाम था, कुछ इलेक्शन की काउंटिंग चल रही थी। मैंने ट्रेन ले ली। कौन 3 घंटे ट्रैफिक में बैठेगा? मैं प्रैक्टिकल बात बोल रहा हूं।"
 

Sanjay Dutt: जब कैंसर से जंग लड़ रहे थे संजय दत्त, कीमोथेरेपी करवा शमशेरा की शूटिंग के लिए गए अभिनेता

विज्ञापन

loveyapa Junaid Khan use local train and public transport said I like practical life
जुनैद खान-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushi05k, सोशल मीडिया
लवयापा में नजर आ रहे हैं अभिनेता
‘लवयापा’ फिल्म में जुनैद खान नजर आ रहे हैं। फिल्म 7 फरवरी को ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा योगी बाबू, आशुतोष  राणा, सत्यराज, कीकू शारदा और ग्रुशा कपूर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed