आमिर खानः मोहब्बत, शादी, तलाक और फिर शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान ने शादी अपनी मर्जी से की है। यह शादी पूरी तरह से गुपचुप थी। यहां तक उनके मां-बाप को भी इस शादी के बारे में पता नहीं था। आमिर खान ने अपनी फ्रेंड रीना दत्ता से गुपचुप शादी की। रीना हिंदु थीं और आमिर मुसलमान।
14 मार्च 1986 को इक्कीस साल के युवक हुए और अगले महीने अप्रैल में उन्होंने शादी की। इस शादी की हलकी-सी भनक रीना की बहन अंजू को हो गई थी। उसने अपने पिता को बता देने की धमकी भी दी थी।
कहां मिलीं रीना ?
आमिर-रीना दत्ता की जब शादी हुई, तब रीना स्टूडेंट थीं। वे बाकायदा अपने घर में रहते हुए स्कूल जाती रहीं। आमिर अपनी फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग करते रहे। ऐसे जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
आमिर की बिल्डिंग के पास रहने वाली रीना अकसर खेलते हुए आमिर को नजदीक से देखा करती और बतियाती थी। कभी-कभी आमिर उसे अपने घर ले जाते। माँ, चाची, बहन से मिलवाते।
रीना सबको सबको अच्छी तो लगती। लेकिन उसे कोई भी आमिर की होने वाली पत्नी की निगाह से नहीं देखता। लेकिन आमिर के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था।
17 साल तक चली यह शादी
आमिर और रीना दत्ता की शादी 17 साल चली। इनसे इन्हें दो बच्चे भी हुए। 17 वर्ष बाद जब आमिर और रीना ने अलग होने का फैसला किया तो यह उनके चाहने वालों के लिए एक चौंकाऊ कदम था।
दोस्तों के समझाने के बाद इन्होंने कुछ समय तक फिर से साथ रहने की कोशिश की। दोनों ने साथ रहने की कोशिश की, लेकिन बात का कोई हल नहीं निकला। आखिरकार यह शादी टूट गई। आमिर और रीना दोनों को सदमा लगा और इससे उन्हें उबरने में काफी समय लगा।
शराबी हो गए आमिर
एक इंटरव्यू में आमिर खान ने खुद यह बात स्वीकारी कि रीना से अलग होने के बाद वह पूरी तरह से टूट चुके थे। आमिर कहते हैँ कि मैने खुद से बात करनी बंद कर दी। दिनभर शूटिंग करता और फिर रात शराब की एक बोतल के साथ गुजारता।
इस दौर को आमिर खान अपने कैरियर के साथ व्यक्तिगत जीवन का भी सबसे बुरा दौर मानते हैं। हालांकि इस समय भी आमिर का मिलना जुलना अपनी पूर्व पत्नी के साथ बंद नहीं हुआ।
फिर मिलीं किरण राव
आमिर खान की जिंदगी में एक बार फिर से किसी लड़की ने दस्तक दी। फिल्म लगान के सेट पर उन्हें किरण राव मिलीं। किरण राव, इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।
इस फिल्म के सेट पर आमिर खान का किरण राव का मिलना जुलना शुरू हो गया। कई बार किरण आमिर के घर भी आने लगीं। वह आमिर के पहले दोनों बच्चों के दोस्त बन गईं।
जल्द ही यह दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दिसंबर 2005 में दोनों ने विवाह कर लिया। आमिर की पत्नी होने के बावजूद किरण ने अपनी स्वतंत्र पहचान बनाई। इस वर्ष किरण द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धोबी घाट’ न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
रीना से भी है रिश्ता
आमिर खान के रिश्ते इन दिनों रीना के साथ भी हैं। रीना, आमिर खान की हर फिल्म के प्रीमियर में पहुंचती हैं। आमिर खान ने ही एक बार खुलासा किया था कि वह फिल्म चुनने से पहले एक बार रीना से भी राय लेते हैं।
रीना के साथ आमिर खान के रिश्ते कितने सहज हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके हर कार्यक्रम में रीना पहुंचती हैं। साथ पहली शादी से हुए रीना के बच्चों का आना-जाना भी उनके घर लगा रहता है।