फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lipstick Under My Burkha eight Days Box Office Collection

दर्शकों को भा रही 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का', अब तक कलेक्शन रहा 12 करोड़

Sat, 29 Jul 2017 03:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Sat, 29 Jul 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
Lipstick Under My Burkha eight Days Box Office Collection

अलंकृता श्रीवास्तव को अपनी फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को रिलीज करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन फिल्म ने रिलीज के साथ ही दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई और रिलीज के महज 4 ही दिनों में अपनी लागत भी निकाल ली।

विज्ञापन


'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले हफ्ते में लगभग 11 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 94 लाख की कमाई की।
विज्ञापन


फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार इसकी कमाई के पीछे सबसे बड़ा कारण माउथ पब्लिसिटी और इसकी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है। 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' भारत में केवल 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इतने कम स्क्रीन्स और कम बजट में बनी ये फिल्म, हर लिहाज से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म के रिलीज को लेकर भारत में काफी विवाद हो चुका है. जहां भारत में सेंसर बोर्ड की हरी झंडी तक इसे नहीं मिल पा रही थी, वहीं इस फिल्‍म को दुनिया के बेहद प्रतिष्ठित पुरस्‍कारों के लिए चुना गया है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed