{"_id":"3f76c074e4fbe5f853ea85664ec379b6","slug":"liar-s-dice-is-india-s-entry-for-oscar-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऑस्कर के लिए भेजी जाएगी 'लायर्स डाइस' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑस्कर के लिए भेजी जाएगी 'लायर्स डाइस'
Updated Wed, 24 Sep 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड के लिए कौन सी फिल्म भेजी जानी है इस बात का फैसला हो गया है।
विज्ञापन
हिन्दी फिल्म 'लायर्स डाइस' को ऑस्कर अकेडमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुनी गया है। यह फिल्म एक आदिवासी महिला की अपने लापता पति की तलाश से जुड़ी मार्मिक कहानी को बयां करती है।
गीतू मोहनदास निर्देशित और गीतांजलि थापा एवं नवाजुद्दीन सिद्दिकी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'लायर्स डाइस' ने ऑस्कर अकैडमी पुरस्कार 2015 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि का दर्जा हासिल किया है। ऐसा करने में उसे बाकी 29 फिल्मों को पीछे करना पड़ा है।
विज्ञापन
फिल्म फेडेरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) को इस बार रिकॉर्ड 30 आवेदन प्राप्त हुए। एफएफआई हर साल भारत से ऑस्कर के लिए भारतीय प्रविष्टि को मनोनीत करती है।
'लॉयर्स डाइस' की कहानी भारत तिब्बत सीमा के पास के एक गांव के इर्द गिर्द घूमती है और एक युवा आदिवासी महिला की कहानी बयां करती है। उस महिला का पति कई महीने पहले काम करने के लिए दिल्ली जाने के बाद वापस नहीं लौटा है।
विज्ञापन