फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   leonardo dicaprio 5 Best Movies Which You Should Watch

ये हैं 'टाइटैनिक' वाले हीरो लियोनार्डो की 5 बेहतरीन फिल्में, 'द रेवनेंट' के लिए मिला पहली बार ऑस्कर

Sat, 14 Sep 2019 05:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 14 Sep 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
leonardo dicaprio 5 Best Movies Which You Should Watch
लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ केट विंसलेट - फोटो : social media

हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) को आप 'टाइटैनिक' फिल्म से जानते होंगे। इस फिल्म ने डिकैप्रियो को सुपस्टार बना दिया। उनके साथ इस फिल्म में केट विंसलेट नजर आईं थीं। इन दोनों की प्रेम कहानी और कैमिस्ट्री को फिल्म में खूब पसंद किया गया था। लियोनार्डो ने जैक और केट ने रोज का किरदार निभाया था। दोनों के बीच का रोमांटिक सीन भी जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था। डिकैप्रियो को इस फिल्म ने वो सब दिया जिसके वो हकदार हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में जन्में डिकैप्रियो अच्छे फिल्मकारों के पसंदीदा अभिनेता हैं और ऑस्कर के अलावा वो कई अन्य अवार्ड जीत चुके हैं। खैर अगर आप लियोनार्डो डिकैप्रियो को नहीं जानते हैं तो आपको उनकी ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए।

विज्ञापन

leonardo dicaprio 5 Best Movies Which You Should Watch
ब्लड डायमंड - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लड डायमंड
हीरों के तस्कर डैनी आर्चर की भूमिका में लियोनार्डो डिकैप्रियो की एक्टिंग की सबने सराहना की। एक गोरा सिपाही जो एक काले खनिक की मदद से हीरा निकाल पाता है लेकिन अंत में उसकी मौत हो जाती है। लियोनार्डो को नामांकन मिला ऑस्कर का लेकिन ऑस्कर नहीं मिला। फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इसे एडवर्ड ज़्विक ने निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

leonardo dicaprio 5 Best Movies Which You Should Watch
द एविएटर - फोटो : सोशल मीडिया
द एविएटर
सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म में लियोनार्डो मुख्य भूमिका में थे। एक ऐसा बिजनेसमैन जो कई उद्योग खड़ा करता है और आखिर में बीमार पड़ जाता है और पागल हो जाता है। लियोनार्डो को इस फिल्म के लिए मुख्य अभिनेता का नामांकन हासिल हुई लेकिन अवार्ड नहीं मिल सका। फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

leonardo dicaprio 5 Best Movies Which You Should Watch
द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट - फोटो : सोशल मीडिया
द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट
साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में वॉल स्ट्रीट के एक बदमाश शेयर ब्रोकर की भूमिका में लियोनार्डो का अभिनय आज भी याद किया जाता है। एक तरह की निगेटिव भूमिका जिसमें लियोनार्डो नशा करते और लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे कमाते दिखते हैं। इस फिल्म ने बड़ी कमाई की और लियोनार्डो को एक बार फिर नामांकन मिला।

leonardo dicaprio 5 Best Movies Which You Should Watch
द रेवनेंट - फोटो : सोशल मीडिया
द रेवनेंट
अलेजैंड्रो गोंजालेज इनारिटू के निर्देशन में बनी फिल्म द रेवनेंट के लिए लियोनार्डो को ऑस्कर मिला। फिल्म में लियोनार्डो ने शिकार कर के खाना जुटाने वाले की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के लिए लियोनार्डो को जीवंतता देने के लिए लियोनार्डो एक घोड़े की खाल में सोए, भैंस का कच्चा मांस खाया, दाढ़ी बढ़ाई और बहुत कुछ किया। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अपने करियर का सबसे उम्दा और सर्वोपरि अभिनय किया था।

leonardo dicaprio 5 Best Movies Which You Should Watch
इनसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
इनसेप्शन
फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी- एक सपने के अन्दर सपना। सपनों की लेयर्स और फिर उनके मैप्स। उन सपनों में अपना जीवन तलाशता मिस्टर कॉब जिसे ये तक नहीं मालूम था कि वो जो जी रहा है, जीवन है या सपना। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, टॉम हार्डी और Marion Cotillard ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इनसेप्शन एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों और आलोचकों दोनों को समान रूप से आश्चर्यचकित करती है। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने इस फिल्म में अपने अभिनय से सबको हैरान किया था। फिल्म के डायरेक्टर थे क्रिस्टोफर नोलन। क्रिस्टोफर नोलन अपने बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed