{"_id":"ca9128177b36b0d75d22cde14caeae8a","slug":"legal-notice-to-honey-singh-for-new-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खाने को है मुर्गा-तीतर' पर हनी सिंह को नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'खाने को है मुर्गा-तीतर' पर हनी सिंह को नोटिस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Oct 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक हनी सिंह एक और विवाद में घिर गए हैं। फिल्म 'बॉस' के लिए हनी सिंह के गाए एक गाने पर हरियाणा के एक गैरसरकारी संगठन ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
संगठन ने इस गाने को अश्लील और गैरजिम्मेदाराना ठहराया है और हनी सिंह को यह गाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।
हरियाणा के एनजीओ अर्थ प्रोटेक्टर का कहना है कि इस गाने में शराब पीने के लिए उकसाया गया है और यह हरियाणा के राज्यपक्षी तीतर को मारने के लिए प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
इस विवादित गाने 'पार्टी ऑल नाइट' के बोल हैं, 'जिसने भी पार्टी है करनी, आ जाओ मेरे घर के भीतर, दारू पीकर, खाने को है मुर्गा तीतर'।
फिल्म से हटाने की मांग
एनजीओ के उपाध्यक्ष दीपक राठी ने बताया कि हनी सिंह को नशे के लिए प्रोत्साहित करने वाला एक अश्लील, भद्दा और गैरजिम्मेदाराना गाना गाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह गाना महिलाओं और हरियाणा के राज्यपक्षी तीतर का अपमान भी करता है। तीतर एक संरक्षित पक्षी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस गाने की थीम और वीडियो भी भद्दा है। साथ ही यह सुप्रीम कोर्ट के देर रात म्यूजिक न बजाने के निर्देशों के भी विरुद्घ है। यह पुलिस के प्रतिबंध के बावजूद देर रात पार्टी करने की बात कहकर पुलिस की छवि भी गिराता है।
एनजीओ का कहना है कि अगर यह गाना फिल्म और इंटरनेट से नहीं हटाया गया तो वे राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
'बलात्कारी' गाने के लिए भी विवादो में
संगठन प्रमुख अजय गोदरा कहते हैं कि वे लोग पिछले पांच साल से पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। यह गाना पक्षियों के मांस खाने के लिए भी उकसाता है। गाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा गया है।
बॉस एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसे एंथनी डिसूजा ने निर्देशित किया है। इसमें अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
हनी सिंह पहले भी अपने एक गाने 'मैं हूं बलात्कारी' के लिए विवादों में घिर चुके हैं। यह मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है।