फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lawrence Bishnoi gang stayed near Salman Khan Panvel farmhouse Noted Car Speed Details about Bodyguard Shera

Salman Khan: फार्महाउस के पास घर, गार्ड्स से दोस्ती...सलमान को मारने के लिए बिश्नोई गैंग ने रची थी ये साजिश

Thu, 15 Sep 2022 04:34 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 15 Sep 2022 04:34 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बिश्नोई गैंग ने सलमान खान पर हमले की दूसरी बार साजिश की थी। उन्होंने अभिनेता को उनके ही फार्महाउस में मारने का प्लान बनाया था।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang stayed near Salman Khan Panvel farmhouse Noted Car Speed Details about Bodyguard Shera
Lawrence Bishnoi And Salman Khan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता सलमान खान को मौत के घाट उतारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने जबरदस्त प्लानिंग की थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार हुए गैंगस्टर कपिल पंडित ने खुद इस बात का खुलासा किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पास चार महीने से अधिक समय तक रहकर पूरी प्लानिंग की थी। गार्ड्स से दोस्ती, कार की स्पीड से लेकर मारने के लिए पिस्तौल के इस्तेमाल तक, छह बातों को ध्यान में रखा था।

विज्ञापन

रेकी कर फार्महाउस के पास ढूंढा कमरा
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का फार्महाउस है, इसलिए कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और अन्य शूटर्स मुंबई के वाजे इलाके में पनवेल में एक किराए का कमरा लेकर रुकने आए थे। उन्होंने उस पूरे रास्ते की रेकी कर यह कमरा किराए पर लिया था। पुलिस ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ महीने तक बिश्नोई गैंग के लोग इस कमरे में रुके हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट की सलमान के गाड़ी की स्पीड
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रेकी के दौरान इस बात को भी नोट किया था कि हिट एंड रन मामले में नाम सामने आने के बाद से ही सलमान खान अपनी गाड़ी की स्पीड बहुत कम रखते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी देखा कि पनवेल फार्महाउस के रास्ते में बहुत सारे गड्ढे हैं। इसलिए सलमान की गाड़ी की स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रहती होगी।

विज्ञापन

निकाली सलमान के साथ रहने वालों की जानकारी
उन्होंने रेकी के दौरान यह भी जाना की जब भी जब भी सलमान खान अपने फार्महाउस आते हैं तब उनके साथ उनका PSO शेरा ही मौजूद होता है।

गार्ड से की दोस्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स, फार्महाउस के गार्ड्स से तक मिलते रहते थे। उन्होंने गार्ड्स को अपना परिचय सलमान खान के फैन के तौर पर दिया था। और धीरे-धीरे गार्ड्स से दोस्ती कर ली। ताकि उन्हें अभिनेता के हर मूवमेंट की जानकारी मिल सके।

अपने पास रखे थे ये हशियार
बिश्नोई गैंग के सभी शूटर्स के पास सलमान खान को मारने के लिए छोटे हथियार, पिस्टल, कारतूस मौजूद थे। इस रेकी के दौरान सलमान खान दो बार अपने फार्महाउस भी गए थे, लेकिन शूटर्स अटैक करने से चूक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed