फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lathi-Charge Outside Salman Khan Residence Galaxy Apartments On Eid

ईद पर सलमान के घर के बाहर भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Tue, 27 Jun 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 27 Jun 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Lathi-Charge Outside Salman Khan Residence Galaxy Apartments On Eid
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ईद के मौके पर अपने फैंस से जरूर रूबरू होते हैं। हर साल फैंस संग उनकी ये मुलाकात बढ़िया रहती है लेकिन इस बार इतने फैंस सलमान से मिलने पहुंचे थे कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन


मिड-डे में छपी खबर के अनुसार ये लाठीचार्ज तकरीबन रात 8 बजे हुआ। एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया, 'सलमान के घर के बाहर भीड़ इकट्ठा होने के कारण ट्रैफिक बढ़ गया था। वैसे तो ये हर साल होता है लेकिन इस साल कुछ लोगों ने दीवारों पर चढ़कर उनके घर में घुसने की कोशिश की। सलमान का बॉडीगार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं मानें। आखिर में पुलिस को लाठीचार्ज कर उन्हें रोकना पड़ा।' सलमान के घर के बाहर हर साल उनके जन्मदिन और ईद के मौके पर उनके फैंस अपने चहेते सितारे से मिलने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

 


सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई ट्यूबलाइट की रिलीज के कारण भी इस बार उनके घर के बाहर भीड़ ज्यादा थी। ट्यूबलाइट से फैंस को उम्मीद थी कि वो पहले ही दिन उनकी सभी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डालेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तीन दिन के बाद भी फिल्म 100 करोड़ कमाने से काफी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed