शाहरुख, सलमान और आमिर से जुड़ी हैं ये तीन नई खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान को धन्यवाद दिया है। दरअसल शाहरुख खान ने बिग बी की आगामी फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न' को इस साल की सबसे बड़ी हिट होने का अनुमान लगाया है।
इससे खुश होकर अमिताभ ने शाहरुख को थैंक्स बोला है। बिग बी ने शाहरुख से कहा है कि आप के मुंह में घी शक्कर।
सलमान ने दिलवा ही दिया अरमान कोहली को रोल
ये खबर है कि सूरज बड़जात्या की फिल्म 'राम रतन धन पायौ' में सलमान खान ने उस आदमी को फिर से बॉलीवुड में ब्रेक दिलवा दिया है जिसकी बिग बॉस सीजन 7 के दौरान काफी किरकिरी हुई थी।
खबरों की माने तो बिग बॉस 7 के प्रतियोगी अरमान कोहली पर अपनी मेहरबानी कायम रखते हुए सल्लू ने बड़जात्या की इस फिल्म में अपने बड़े भाई की भूमिका में अरमान का नाम फाइनल करवा दिया है।
आमिर ने खोला अपना बड़ा राज
आमिर खान ने अपनी हेल्थ से जुड़ा एक बड़ा राज खोल दिया है। 49 साल के होने के बाद भी आमिर इतने फिट कैसे हैं उन्होंने बताया कि वह केवल और केवल अपने डाइट शेड्यूल के कारण ऐसा कर पाए हैं। आमिर ने बताया कि वह हेल्थी फूड ही खाते हैं और किसी भी सूरत में अपने डाइट चार्ट से कोई समझौता नहीं करते।