फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Late legend Dilip Kumar sister Farida hospitalised Saira Banu and family Taking Care of her

Hospitalised: सात दिन से अस्पताल में भर्ती हैं दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की बहन, सायरा बानो कर रहीं देखभाल

Wed, 23 Nov 2022 09:04 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 23 Nov 2022 09:04 AM IST
विज्ञापन
Late legend Dilip Kumar sister Farida hospitalised Saira Banu and family Taking Care of her
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार - फरीदा - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की छोटी बहन फरीदा की तबीयत खराब है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, परिवार ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। वह, फरीदा के बारे में कोई जानकारी पब्लिक नहीं कर रहे हैं। लेकिन, सामने आ रही रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से फरीदा की तबीयत काफी खराब थी। वह बीते सात दिन से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फरीदा की हालत पहले से बेहतर है। दिलीप कुमार और फरीदा के भतीजे - साकिब जो महबूब खान (सईदा के बेटे) के पोते हैं और इमरान (फौजिया के बेटे) -फरीदा की देखभाल कर रहे हैं। सायरा बानो कहती हैं कि 'ये दोनों ताकत का एक बड़ा स्रोत हैं।'

विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो और उनका परिवार फरीदा की देखभाल कर रहा है। हालांकि, दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही सायरा बानो की भी तबीयत ठीक नहीं रहती है। वह अक्सर चेकअप के लिए अस्पताल जाती रहती हैं। यूं तो दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो की उम्र में 22 साल का फासला था, लेकिन वह हमेशा एक-दूसरे के साथ रहे और हर सुख-दुख में एक-दूसरे का सहारा बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed