{"_id":"5aaf87554f1c1b8e778b6683","slug":"lara-dutta-scared-of-a-mouse-on-sets-of-the-dance-reality-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ...जब चूहे से डरकर सोफे के ऊपर चढ़ गई एक्ट्रेस लारा दत्ता, उड़ गए थे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: ...जब चूहे से डरकर सोफे के ऊपर चढ़ गई एक्ट्रेस लारा दत्ता, उड़ गए थे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता एक डांस रिएलिटी शो के सेट पर चूहे से डर गईं। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शो 'हाई फीवर- डांस का नया तेवर' के सेट से शेयर किया है। लारा इस डांस रिएलिटी शो के सेट में घुसे चूहे से डर गई।
Trending Videos
लारा डर से मारे जज के सोफे पर जा बैठी और अपने पांव नीचे रखने के लिए तैयार नहीं थी। सारे लोग उन्हें घेर कर खड़े हुए हैं। वहीं शूटिंग पर मौजूद टीम उन्हें देखती रह गई। इस वीडियो में लारा के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।
लारा दत्ता ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, आज सेट पर स्पेशल गेस्ट आया है। मिकी माउस।'
A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi) on
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकीं लारा अभी फिल्मों से नदारद है। लारा ने 2011 में टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ शादी कर ली थी और अब उनकी एक बेटी भी है। इससे पहले लारा 'मस्ती', 'काल', 'भागम भाग', 'पार्टनर', 'हाउसफुल' और 'डॉन 2' में नजर आ चुकी हैं।