{"_id":"6384a29f1e6fd74e8b765a3f","slug":"laal-singh-chaddha-actor-aamir-khan-cute-childhood-photo-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Actor Childhood Photo: इस सुपरस्टार के बचपन की तस्वीर हो रही वायरल, क्या आपने पहचाना कौन है ये?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actor Childhood Photo: इस सुपरस्टार के बचपन की तस्वीर हो रही वायरल, क्या आपने पहचाना कौन है ये?
Mon, 28 Nov 2022 05:32 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:32 PM IST
सार
पहली बार देखकर शायद आप भी इस तस्वीर को पहचान न पाएं। बता दें कि वायरल तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हैं।
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्मी सितारों की जिंदगी फैंस को हमेशा आकर्षित करती है। उनके अभिनय, फिल्मों और स्टाइल के साथ-साथ फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी बेताब दिखाई देते हैं। इसी कड़ी में सेलेब्स की बचपन की तस्वीरें भी शामिल हैं। सितारे भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अक्सर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। अक्सर सितारों के बचपन की तस्वीरें वायरल होती नजर आती हैं। अब हाल ही में एक और बॉलीवुड सुपरस्टार के बचपन की एक तस्वीर इन दिनों सामने आई है। इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि यह कौन है?
विज्ञापन
पहली बार देखकर शायद आप भी इस तस्वीर को पहचान न पाएं। बता दें कि वायरल तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हैं। फोटो में छोटे आमिर काफी मासूमियत के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। उनकी इस मुस्कान पर पूरा इंटरनेट फिदा है। उनकी एक नहीं बल्कि दो-तीन तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन किसी भी तस्वीर में आमिर को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
Engagement Rings: किसी की छह तो कोई दो करोड़, इतनी महंगी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
विज्ञापन
यह तो किसी से छिपा नहीं है कि आमिर खान की गिनती बॉलीवुड के प्रतिभाशाली सितारों में होती है। इस वर्ष उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड हुआ, लेकिन आमिर के अभिनय की काफी तारीफ हुई। आमिर खान फिल्मों में अपने किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं रहते हैं।
LOST: फीमेल लीड वाली फिल्मों की थियेटर रिलीज हुई मुश्किल, रश्मिका, तापसी के बाद अब यामी भी सीधे ओटीटी पर
बता दें कि आमिर खान ने हाल ही में बॉलीवुड से एक ब्रेक लेने का एलान किया है। हालांकि, अपनी आगामी फिल्म में बतौर प्रोड्यूसर वह जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे, लेकिन अभिनय से दूर रहेंगे। आमिर खान ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताने के मकसद से फिल्मों से ब्रेक लिया है। बता दें कि हाल ही में आमिर खान को उनकी एक्स वाइफ और बेटे आजाद के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। तीनों कहीं घूमने निकले थे। आमिर को किरण के साथ देख फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया।
Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कर रही हैं रोहन ठक्कर को डेट? वायरल हो रही हैं दोनों की तस्वीरें