फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kusha Kapila Amidst divorce netizens slams youtuber for old interview with karan johar on sexual infidelity

Kusha Kapila: जब कुशा ने किया था बेवफाई का समर्थन, तलाक की घोषणा के बीच पुराना वीडियो वायरल, जमकर हुईं ट्रोल

Tue, 27 Jun 2023 12:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 27 Jun 2023 12:01 PM IST
सार

कुशा कपिला ने हाल ही में पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा की है। इस बीच अब नेटिजन्स कुशा की करण जौहर के साथ एक पुरानी बातचीत में बेवफाई पर उनके विचारों के लिए यूट्यूबर को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kusha Kapila Amidst divorce netizens slams youtuber for old interview with karan johar on sexual infidelity
कुशा कपिला, करण जौहर - फोटो : social media

विस्तार

अपनी वीडियोज के जरिए लोगों को हंसी से लोटपोट कर देने वाली यूट्यूबर कुशा कपिला इस समय अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में कुशा कपिला ने अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक का एलान कर दिया है। जैसे ही कुशा ने पोस्ट साझा की, वैसे ही नेटिजन्स ने तलाक के पीछे का कारण पूछना शुरू कर दिया था। हालांकि, कपल ने अपने इस फैसले के पीछे कोई कारण नहीं बताया। लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने कुशा कपिला का एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला, जिसमें वह करण जौहर से सेक्शुएल बेवफाई के बारे में बात कर रही हैं।

विज्ञापन

Kusha Kapila Amidst divorce netizens slams youtuber for old interview with karan johar on sexual infidelity
कुशा कपिला - फोटो : Social media

चैट शो के वीडियो में करण जौहर, कुशा कपिला से कहते हैं, 'हमें अपने नंबर एक्सचेंज करने होंगे और याद रखना होगा कि मैं हर समय व्हाट्सएप पर हूं। तो, मुझे मैसेज मत करो बस मुझे व्हाट्सएप करो। अगर तुम जोरावर के साथ होने वाली किसी भी तरह की समस्या की चर्चा करना चाहती हैं तो मुझे कॉल करें।' इस पर कुशा ने जवाब दिया, 'मुझे पता है कि वह लोगों का इलाज करते हैं। मैंने यह जानने के लिए करण जौहर के काफी कंटेंट देखे हैं कि वह हर किसी के लिए रिलेशनशिप पर्सन हैं।' 
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के पास नहीं है कोई पीआर! पैपराजी के धमाकेदार खुलासे से सभी हैरान-परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

Kusha Kapila Amidst divorce netizens slams youtuber for old interview with karan johar on sexual infidelity
कुशा कपिला - फोटो : Social media

इसके बाद करण मजाक में कहते हैं, 'मैं रिश्तों पर सलाह देने में बहुत अच्छा हूं। रिश्ते की पहली सलाह, मैं कहूंगा ब्रेकअप। और याद रखें यौन बेवफाई.. बेवफाई नहीं है।' कुशा सहमती दिखाते हुए कहती हैं, 'मुझे इस पर विश्वास है।' भले ही पूरी बातचीत मजाक में हुई, लेकिन नेटिजन्स अब बेवफाई का समर्थन करने के लिए कुशा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यौन बेवफाई शब्द में ही बेवफाई है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहला हिंट तभी मिल गया था जब वह करण की इस बात से सहमत हुई थीं कि शारीरिक बेवफाई.. बेवफाई नहीं होती है।'

विज्ञापन

Kusha Kapila Amidst divorce netizens slams youtuber for old interview with karan johar on sexual infidelity
कुशा कपिला, जोरावर - फोटो : social media

कुशा कपिला और जोरावर ने साल 2017 में शादी की थी। हाल ही में, कुशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया कि अपने जीवन का बड़ा हिस्सा दिल्ली में बिताने के बाद, वह हमेशा के लिए मुंबई चली गई हैं। इसके बाद दोनों ने बीते दिन तलाक का एलान कर दिया। कुशा और जोरावर ने तलाक का कोई कारण नहीं बताया गया, लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर  एक ही पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को हमने अपना सब कुछ दे दिया, लेकिन 'अब और नहीं कर सकते।'
Abdu Rozik: टीवी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं अब्दु रोजिक, जानिए किस सीरियल में निभाएंगे अहम किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed