फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kunal Kamra row Shiv Sena workers put up comedian picture outside public toilet in Indore Protest Held

Kunal Kamra: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगाई कुणाल कामरा की तस्वीर, किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 26 Mar 2025 10:02 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Mar 2025 10:02 AM IST
सार

कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के राजनेता पर निशाना साधने वाले पैरोडी गाने ने देश भर में कई लोगों के बीच गुस्सा भड़का दिया है, जिसके कारण शिवसेना की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने एक सार्वजनिक शौचालय के बाहर कामरा की तस्वीर लगा दी।

विज्ञापन
Kunal Kamra row Shiv Sena workers put up comedian picture outside public toilet in Indore Protest Held
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कुणाल कामरा की कॉमेडी से पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुणाल द्वारा महाराष्ट्र के राजनेता पर निशाना साधते हुए बनाए गए पैरोडी गीत ने देश भर में कई लोगों के बीच गुस्से को जन्म दे दिया, जिसके कारण शिवसेना की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इंदौर में एक सार्वजनिक शौचालय के बाहर कामरा की तस्वीर लगा दी।

विज्ञापन

कुणाल कामरा को दी गई धमकी
शिवसेना नेता ने कुणाल कामरा को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह मध्य प्रदेश आए तो उनका चेहरा काला कर दिया जाएगा और उन्हें सड़कों पर घुमाया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन बंगाली स्क्वायर स्थित एक सार्वजनिक शौचालय के बाहर किया गया, जहां शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 36 वर्षीय कॉमेडियन के खिलाफ नारे लगाए, जिन्होंने विवाद के बाद भी अपनी बात पर अड़े रहे और माफी मांगने से इनकार कर दिया।
Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के खिलाफ ठाणे में FIR दर्ज, डिप्टी सीएम शिंदे के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग सोनार ने भी की कुणाल की आलोचना
पीटीआई के अनुसार, शिवसेना की युवा शाखा युवा सेना की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनुराग सोनार ने कहा, 'कामरा कॉमेडी के नाम पर लोगों को गंदगी परोसते हैं। उनकी गंदी मानसिकता के खिलाफ विरोध जताने के लिए हमने उनकी तस्वीर लगाई है। अगर वह कभी मध्य प्रदेश आए तो शिवसेना कार्यकर्ता उनका मुंह काला कर देंगे और सड़कों पर परेड कराएंगे।'
Kunal Kamra: 'मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश', कुणाल कामरा ने नया वीडियो जारी करके फिर शिवसेना पर कसा तंज

विज्ञापन

संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
कॉमेडियन ने अपने शो में एक लोकप्रिय हिंदी फिल्म के गाने के बोल में बदलाव करके राजनेता के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करके बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा किसी के सामने झुकेंगे नहीं। पीटीआई के अनुसार, संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं कामरा को जानता हूं। हमारा डीएनए एक जैसा है। वह लड़ाकू हैं।' वह माफी नहीं मांगेंगे। अगर आपको उनके खिलाफ कार्रवाई करनी है तो आपको कानूनी कदम उठाने होंगे।'
Kunal Kamra: एकनाथ शिंदे ही नहीं, SC-PM मोदी तक पर तंज कस घिर चुके हैं कुणाल कामरा, विवादों से रहा पुराना नाता

माफी नहीं मांगेगे कुणाल
कुणाल कामरा ने कहा है कि वह राजनेता के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे और उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की जहां कॉमेडी शो की रिकॉर्डिंग की गई थी। पीटीआई के अनुसार, खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपने प्रदर्शन के दौरान कामरा ने शिवसेना के नेता को गद्दार कहा था और उनकी पैरोडी भी गाई थी।
Kingdom: 'लाइगर' के बाद विजय देवरकोंडा ने 'किंगडम' के लिए फिर किया ये कमाल, नागा वामसी ने किया फीस का खुलासा 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed