Kumar Sanu: पिता के निधन के दिन लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे कुमार सानू, कहा- मुझे चेहरे पर मुस्कान के साथ गाना..
गायक कुमार सानू ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए किस्सा साझा किया और बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ था, तब उन्हें लाइव परफॉर्मेंस देना पड़ा था।
विस्तार
गायक कुमार सानू 1980 के दशक से संगीत उद्योग का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने 21,000 से अधिक गाने गए हैं। बॉलीवुड में पार्श्व गायन शुरू करने के बाद गायक की लोकप्रियता तुरंत बढ़ गई। हालांकि, उन्होंने हाल ही में कहा कि दर्शकों की अपेक्षाएं ऐसी हैं कि हर सार्वजनिक हस्ती को उनका मनोरंजन करने के लिए यह भूलना पड़ता है कि उनके निजी जीवन में क्या चल रहा है। हाल ही में दिए साक्षात्कार में गायक ने याद किया कि जिस दिन उनके पिता का निधन हुआ था, उसी दिन उन्हें एक संगीत कार्यक्रम में लाइव परफॉर्मेंस करना था।
निजी दुख भूल दिया लाइव परफॉर्मेंस
कुमार सानू ने पुराने दिनों को याद करते हुए एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम चलते रहना चाहिए, यह वह एक बात है, जो राज कपूर जी ने कही थी। उन्होंने कहा था कि जब आप जनता के सामने जा रहे हैं तो आपके परिवार में क्या हो रहा है, आपको चोट लगी है या कुछ और इससे जनता को कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें कोई परवाह नहीं है। उन्हें बस इतना पता है कि कुमार सानू आए हैं तो अच्छा गाएंगे, इसलिए मुझे चेहरे पर मुस्कान के साथ उनके सामने गाना पड़ा।
Shantanu Maheshwari: आलिया भट्ट के हीरो की आई मुफ्त वाली सीरीज, भंसाली कैंप से जुड़ने की हाइप रही बेअसर
मंच पर गिर गए थे गायक
कुमार सानू ने यह भी खुलासा किया कि उसी दुर्भाग्यपूर्ण दिन, जब उन्होंने अपने पिता को खोया था, तब उन्हें लाइव परफॉर्मेंस करना पड़ा। उस दिन वह मंच पर फिसल गए। जब गायक प्रस्तुति दे रहे थे तो दर्शकों ने उन पर फूल बरसाए, जिससे मंच पर फिसलन हो गई, लेकिन दर्शकों को पता ही नहीं चला कि वह मंच पर फिसल गए हैं।
Jawan: दुनियाभर में 'जवान' का जलवा कायम, शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म 'पठान' को दी मात
लोगों को नहीं हुआ गायक के गिरने का आभास
गायक ने कहा कि यह बहुत कठिन था और उस शाम मैं भी मंच पर गिर गया था। उन्होंने कहा कि मुझ पर इतने सारे फूल बरसाए जा रहे थे कि मैं उन पर फिसल गया। गाना खत्म करने के बाद जब मैं अंदर गया तो हर कोई मेरे पास दौड़कर आया और पूछने लगा कि क्या मैं ठीक हूं, लेकिन लोगों को पता ही नहीं चला कि मैं गिर गया हूं।
Bollywood Movies: 90 के दशक की ये फिल्में हैं सदाबहार, आज भी दर्शकों के दिलों पर कर रही हैं राज