फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kshitij Ravi Prasad sent to judicial custody till 6th October by Special NDPS Court

धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को छह अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत

Sat, 03 Oct 2020 01:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 03 Oct 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Kshitij Ravi Prasad sent to judicial custody till 6th October by Special NDPS Court
क्षितिज रवि प्रसाद - फोटो : twitter@Kshitij_prasad

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। अब क्षितिज को छह अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। क्षितिज पर ड्रग्स का सेवन करने और लेन देन के आरोप हैं।

विज्ञापन

 
 
एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक क्षितिज रवि प्रसाद के घर पर छापे के दौरान गांजा मिला था। गिरफ्तार किए गए ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने क्षितिज प्रसाद के नाम का खुलासा किया था। उन पर ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीदने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हाल ही में एनसीबी पर क्षितिज प्रसाद के साथ बदसलूकी के आरोप लगे थे। जिस पर एजेंसी ने अपनी सफाई पेश की थी और इन आरोपों को खारिज कर दिया था। दरअसल क्षितिज प्रसाद के वकील सतीश मानेशिंदे (जो रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती के भी वकील हैं) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में एनसीबी पर उनके मुवक्किल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा गया कि क्षितिज पर करण जौहर या किसी बड़े नाम के लेने का दबाव डाला जा रहा है। सतीश मानेशिंदे के आरोपों के बाद एनसीबी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में सतीश मानेशिंदे के आरोपों को शरारतपूर्ण और पूरी तरह गलत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed