फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK targets film industry in his recent tweet says bollywood business runs by gossips only

KRK: केआरके ने फिल्म इंडस्ट्री पर फिर साधा निशाना, बोले- सिर्फ गॉसिप पर चलता है बॉलीवुड का बिजनेस

Wed, 08 Mar 2023 11:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Mar 2023 11:14 AM IST
सार

केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह बॉलीवुड पर कटाक्ष करते नजर आए हैं।

विज्ञापन
KRK targets film industry in his recent tweet says bollywood business runs by gossips only
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कथिक फिल्म क्रिटिक केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने ट्वीट्स की वजह से वह खूब सुर्खियां बटोरते हैं। केआरके बॉलीवुड और फिल्मी हस्तियों पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। केआरके का कहना है कि बॉलीवुड का बिजनेस सिर्फ गॉसिप से चलता है। यूजर्स केआरके के इस ट्वीट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


लिखी यह बात
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'प्लीज गौर कीजिए! बॉलीवुड के बारे में गॉसिप भारत के अलावा कहीं भी क्राइम नहीं है, क्योंकि बॉलीवुड का बिजनेस ही सिर्फ गॉसिप से चलता है।'
विज्ञापन


Amitabh Bachchan Health: बिग बी को याद आई धूम-धड़ाके वाली पुरानी होली, ब्लॉग साझा कर लिखी दिल की बात 
विज्ञापन
विज्ञापन


'यूजर्स ने जताई सहमति'
हमेशा की तरह केआरके के इस ट्वीट पर भी यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। कोई उनके विरोध में है तो कोई केआरके के साथ खड़ा नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अरे भाई माफ कर दो भाई! मेरे भाई!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिंदगी में पहली बार आपकी बात से सहमत हो रहा हूं।'
Tu Jhoothi Main Makkaar Review: रॉम कॉम के लिफाफे में संस्कारों की सुंदर कहानी, लव रंजन फिर बने चैंपियन

पहले कही थी यह बात
इसके अलावा केआरके अपने एक पुराने ट्वीट को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने आम जनता से बॉलीवुड फिल्मों के बजट और बिजनेस पर चर्चा न करने की बात की। केआरके ने लिखा, 'अगर मैं फिल्म के बजट, ओपनिंग और बिजनेस के बारे में लिखता हूं तो इसका आम जनता से कोई मतलब नहीं है। यह सिर्फ बॉलीवुड से जुड़े लोगों के लिए है और वे खूब अच्छे से यह जानते हैं कि मैं क्या कह रहा हूं। इसलिए, मेरी गुजारिश है कि कॉमन लोग फिल्मों के बजट और बिजनेस की बात करने की बजाय अपनी छोटी-मोटी नौकरी पर ध्यान दें।'

Bholaa: 'कैथी' के सामने कितनी दमदार अजय देवगन की फिल्म? 'भोला' में ट्विस्ट के लिए लगा नए किरदारों का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed