फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK targeted Bollywood on flop films, said- filmmakers can’t fool us anymore

KRK: लगातार फ्लॉप फिल्मों पर केआरके ने साधा बॉलीवुड पर निशाना, कहा- फिल्ममेकर्स अब हमें मूर्ख...

Wed, 27 Jul 2022 03:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Jul 2022 03:17 PM IST
सार

यह पहला मौका नहीं है जब केआरके ने बॉलीवुड को लेकर इस तरह की बात कही है। हाल ही में केआरके ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड करने जा रहे साउथ एक्टर नागा चैतन्य को लेकर सनसनीखेज दावा किया था।

विज्ञापन
KRK targeted Bollywood on flop films, said- filmmakers can’t fool us anymore
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके जो खुद को क्रिटिक कहकर संबोधित करते हैं, अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है जिसकी वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, केआरके ने हाल ही में फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों को लेकर फिल्ममेकर्स पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अब जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


ट्वीट में लगाई बॉलीवुड को लताड़
अपने ताजा ट्वीट में केआरके ने हिंदी सिनेमा में खराब फिल्में बनाने को लेकर करारा हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, 'केआरके कुछ भी नहीं है...केआरके एक सोच है। केआरके एक विचारधारा है। आज सोशल मीडिया पर 10 मिलियन की आर्मी में हर कोई केआरके है। हम दोबारा कह रहे हैं कि हम अच्छी फिल्में देखना चाहते हैं। फिल्ममेकर्स अब हमें और मूर्ख नहीं बना सकते।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागा चैतन्य को लेकर किया था दावा
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब केआरके ने बॉलीवुड को लेकर इस तरह की बात कही है। हाल ही में केआरके ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड करने जा रहे साउथ एक्टर नागा चैतन्य को लेकर सनसनीखेज दावा किया था। उन्होंने कहा था, 'नागा चैतन्य ने अपने एक डायरेक्ट मित्र से बताया है कि वह लाल सिंह चड्ढा में काम कर पछता रहे हैं। उन्हें नहीं पता था कि यह इतनी बुरी होगी। लेकिन अब इसे अच्छा बोलने के अलावा क्या किया जा सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed