KRK: केआरके ने आयुष्मान खुराना को बताया डबल ढोलकी, 'एन एक्शन हीरो' को लेकर किया कटाक्ष
केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड सितारे पर कटाक्ष करते रहते हैं। फिलहाल मौजूदा समय में वह अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म को लेकर उनपर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमाल आर खान उर्फ केआरके बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फिल्मों पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वह हमेशा ही किसी ने किसी सितारे पर तंज कसते रहते हैं। पिछले कुछ समय से आयुष्मान खुराना केआरके के निशाने पर हैं। वह कई बार अभिनेता के करियर को खत्म बता चुके हैं तो वहीं अब कमाल आर खान ने आयुष्मान खुराना को डबल ढोलकी तक कह दिया है।
2 दिंसबर को रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की फिल्म
अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। यह फिल्म इसी साल यानी 2022 में 2 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अब किसी की फिल्म आने वाली हो या रिलीज हो गई हो और केआरके उस पर अपनी प्रतिक्रिया न दें ऐसा तो हो ही नहीं सकता, अब फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर केआरके ने कटाक्ष किया है।
Sonu Sood: सड़क किनारे गाने वाले मकसूद का सहारा बने सोनू सूद, दिया नौकरी का ऑफर
बोले 'एन एक्शन हीरो' फ्लॉप होने के बाद पब्लिक को देंगे गाली
कमाल आर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- "डबल ढोलकी आयुष्मान खुराना सभी भारतीयो को होमोफोबिक कह रहे हैं, क्योंकि लोगों ने उनकी गंदी, वाहियात और घटिया फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी नहीं देखी, मतलब, अगर उनकी फिल्म 'एन एक्शन हीरो फ्लॉप हो गई तो वो पब्लिक को गाली देना शुरू कर देंगे।" केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं तो कई आयुष्मना खुराना को मल्टीटेलेंटेड कलाकार कहते नजर आए।