फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kritika kamra And Gaurav Kapur Wedding Unseen Pictures Viral

गौरव कपूर की दुल्हनिया बनीं कृतिका कामरा, सादगी पर फिदा हुए फैंस; सामने आई शादी की अनदेखी तस्वीरें

Thu, 12 Mar 2026 08:11 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 12 Mar 2026 08:11 AM IST
सार

Kritika Kamra And Gaurav Kapur Wedding Pictures: बुधवार को करीबी लोगों के बीच एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर एक-दूजे के हो गए। दोनों की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आईं।

विज्ञापन
kritika kamra And Gaurav Kapur Wedding Unseen Pictures Viral
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की अनेदखी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। कल यानी 11 मार्च को यह सेलिब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंध गया। कृतिका और गौरव की शादी की पहली तस्वीरें कल ही सामने आ चुकी थीं। कुछ घंटे पहले ही एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कृतिका कामरा और गौरव की शादी की कुछ इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। 

विज्ञापन


कृतिका और गौरव की सादगी ने जीता दिल

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने बहुत ही सादगी भरे अंदाज में शादी की। कृतिका और गौरव का वेडिंग लुक भी बहुत सिंपल था। कृतिका से लाल रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं गौरव ने भी सिंपल सी शेरवानी पहनी है।

विज्ञापन




सहेलियों संग मुस्कुराती दिखीं कृतिका कामरा
अपनी शादी में कृतिका ने लाल साड़ी पहनी थी। वहीं उनकी सहेलियों ने ऑफ व्हाइट कांजीवरम साड़ी पहनी थीं। फ्रेंड्स के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें कृतिका ने क्लिक करवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कृतिका, श्रेया धनवंतरी के अलावा अपनी बाकी सहेलियों के साथ मुस्कुराती दिख रही हैं।

अपनों संग खुशियों भरे पल गुजारते गौरव और कृतिका


कृतिका और गौरव अपने दोस्तों और परिवारों वालों के बीच खुशी के पलों को जीते हुए नजर आए। 




कृतिका के साथ उनकी दोस्तों ने एक क्यूट सेल्फी भी क्लिक की। इस तस्वीर में सोहा अली खान भी नजर आ रही हैं। 




कृतिका कामरा की दोस्त उन पर खूब प्यार लुटाती नजर आईं। कृतिका की जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर उनकी सहेलियां काफी खुश हैं। 




श्रेया धनवंतरी ने ही कृतिका कामरा की शादी की इनसाइड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में वह कृतिका के साथ दिख रही हैं। उन्हें प्यार से गले लगा रही हैं।  




कृतिका की सहेलियों ने दूल्हे राजा यानी गौरव कपूर के साथ भी पोज दिए। 




कृतिका कामरा की इस खुशी में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल थे। भव्य शादी की बजाय उन्होंने अपने घर की छत पर शादी का जश्न मनाया। 

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं कृतिका कामरा?
शादी से इतर कृतिका कामरा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल एक फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन शमशुद्दीन फैमिली’ में नजर आईं। कृतिका ने टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ से करियर शुरू किया था। यह टीवी का हिट सीरियल था। इसके बाद कुछ सीरियल करने के बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा, अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वहीं गौरव कपूर एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed