फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon Wish Rumoured Boyfriend Kabir Bahia On His Birthday Are She Openly Accepting Relationship

Kriti Sanon: कृति सेनन ने कबीर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, क्या अपने रिश्ते को कर रही हैं खुलकर स्वीकार?

Wed, 20 Nov 2024 11:52 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 20 Nov 2024 11:52 AM IST
सार

कृति सेनन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, उनका नाम कबीर बहिया से जोड़ा जा रहा है। जबकि वह खुलकर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कबीर को जन्मदिन पर विश किया। 
 

विज्ञापन
Kriti Sanon Wish Rumoured Boyfriend Kabir Bahia On His Birthday Are She Openly Accepting Relationship
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम-@kritisanon

विस्तार

कृति सेनन ने पिछले दिनों एक फिल्म 'दो पत्ती' की। इसमें काजोल जैसी नामी अभिनेत्री भी अहम भूमिका में नजर आईं। तमाम कोशिशों के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। वैसे कृति सिर्फ अपनी फिल्मों के कारण ही खबरों में नहीं बनी हुई हैं वह अपने एक रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं। अब तक कृति ने इस रिश्ते को स्वीकार तो नहीं किया है। लेकिन उन्होंने कबीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक प्यारा सा जन्मदिन का संदेश भेजा है। इसके बाद से ही फैंस ने कहना शुरू कर दिया है कि कृति और कबीर ने अपना रिश्ता कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन

Kriti Sanon Wish Rumoured Boyfriend Kabir Bahia On His Birthday Are She Openly Accepting Relationship
कृति सेनन-कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@kritisanon

कृति ने प्यार से कहा जन्मदिन 
कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कबीर बहिया के साथ एक फोटो अपनी स्टोरी पर लगाया और उस पर एक प्यारा सा संदेश भी लिखा। कृति लिखती हैं-'जन्मदिन मुबारक हो कबीर। आपकी मासूम मुस्कान हमेशा कायम रहे।' इसके अलावा उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी भी अपने संदेश के साथ लगाया। इस रेड हार्ट वाले इमोजी के कारण ही फैंस ने कहना शुरू कर दिया है कि कृति ने कबीर के साथ अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृति ने चुप्पी साधी हुई है 
यह पहली बार नहीं है कि कृति कबीर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रही हैं। इससे पहले भी वह कई मौकों पर कबीर के साथ फोटोज साझा कर चुकी हैं। लेकिन जब भी कोई उनसे कबीर के साथ रिश्ते को लेकर बात करता है तो वह चुप्पी साध लेती हैं इस पर खुलकर नहीं बोलती हैं। 

विज्ञापन

कृति की आने वाली फिल्में 
इस साल रिलीज हुई फिल्म दो पत्ती की असफलता से कृति निराश नहीं है। वह आगे भी कुछ फिल्में कर रही हैं। अगले साल वह 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार और चंकी पांडे जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी। बतौर निर्माता भी वह कुछ और अच्छी फिल्में बनाने की ख्वाहिश रखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed