फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krishna Janmashtami 2025: Sanjay Dutt participate in Dahi Handi celebration video viral

Sanjay Dutt: दही-हांडी कार्यक्रम में शामिल होकर संजय दत्त ने फोड़ी मटकी, जितेंद्र-जया प्रदा ने किया डांस

Sat, 16 Aug 2025 06:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Aug 2025 06:15 PM IST
सार

Janmashtami 2025: आज 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। जगह-जगह दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम में संजय दत्त भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025: Sanjay Dutt participate in Dahi Handi celebration video viral
संजय दत्त-जितेंद्र-जया प्रदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज जन्माष्टमी के पर्व पर हर तरफ उल्लास है। सब अपने-अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोई मंदिर दर्शन के लिए जा रहा है तो कोई घर में पूजा-अर्चना कर रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ क्षेत्रों में दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित होते हैं। अभिनेता संजय दत्त भी एक ऐसे ही इवेंट में शामिल हुए और दही से भरी हांडी फोड़ी।

विज्ञापन


संजय दत्त ने फोड़ी दही से भरी हांडी
संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे दही-हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। संजय दत्त ने दही से भरी मटकी फोड़ी। फिर हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। उनका यह वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


जितेंद्र-जया प्रदा ने किया डांस
इसके अलावा अभिनेता जितेंद्र और जया प्रदा भी जन्माष्टमी पर आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान दोनों सितारों ने भक्ति गीत पर डांस किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 

संजय दत्त की आगामी फिल्में
संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्में हैं, 'धुरंधर' और 'बागी 4'। 'बागी 4' का हाल ही में टीजर सामने आया है। इसमें संजय दत्त का खूंखार अंदाज देखने को मिला। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। टाइगर और संजय दत्त दोनों खतरनाक एक्शन करते दिखेंगे। वहीं, फिल्म 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। 

Krishna Janmashtami 2025: Sanjay Dutt participate in Dahi Handi celebration video viral
गोविंदा - फोटो : पीटीआई

गोविंदा भी पहुंचे दही-हांडी कार्यक्रम में
संजय दत्त के अलावा आज शनिवार को गोविंदा भी एक दही-हांडी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डांस भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान गोविंदा कृष्ण भक्ति में लीन दिखे। गोविंदा के अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही शरद केलकर ने भी शिरकत की। गोविंदा जन्माष्टमी के पर्व पर इस्कॉन मंदिर भी पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

सुनील शेट्टी भी पहुंचे
दही-हांडी उत्सव में अभिनेता सुनील शेट्टी भी शामिल हुए। वे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच साझा करते दिखे।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed