फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kohrra trailer out Barun Sobti Suvinder Vicky unravel messy relationships in crime investigation series

Kohrra: बरुण सोबती की वेब सीरीज 'कोहरा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अब एनआरआई की मौत की गुत्थी सुलझाएंगे एक्टर

Thu, 06 Jul 2023 01:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 06 Jul 2023 01:11 PM IST
सार

रणदीप झा द्वारा निर्देशित ‘कोहरा’ एक एनआरआई की मौत की जांच पर आधारित है, जिसके मौत के रहस्य को  परत-दर परत खोजा जाता है और असल हत्यारे का पता लगाया जाता है। छह-एपिसोड के शो का उद्देश्य छिपे रहस्यों को उजागर करना है। 

विज्ञापन
Kohrra trailer out Barun Sobti Suvinder Vicky unravel messy relationships in crime investigation series
कोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरुण सोबती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी, लेकिन अभिनेता ने जल्द ओटीटी पर डेब्यू कर सबको अपने अभिनय का दीवाना बना दिया है।  बरुण के अभिनय को वेब सीरीज 'असुर' में काफी पसंद किया गया था। अब अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। बरुण 'कोहरा' वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज होने के साथ ही यह दर्शकों के बीच काफी वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
 

कोहरा का ट्रेलर हुआ रिलीज
‘असुर’ की सफलता के बाद अब बरुण से दर्शकों ने काफी उम्मीदें करना शुरू कर दिया है। वेब सीरीज ‘कोहरा’ एक एनआरआई की मौत के खोज पर आधारित है। एनआरआई की मौत से पहले उसका शव खोजने की इस कोशिश को इस वेब सीरीज में बखूबी तौर पर दिखाया जाएगा। रणदीप झा द्वारा निर्देशित ‘कोहरा’ एक एनआरआई की मौत की जांच पर आधारित है, जिसके मौत के रहस्य को  परत-दर परत खोजा जाता है और असल हत्यारे का पता लगाया जाता है। छह-एपिसोड के शो का उद्देश्य छिपे रहस्यों को उजागर करना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 एनआरआई की मौत पर आधारित है वेब सीरीज
इस वेब सीरीज में सुविंदर विक्की, बरुण सोबती, वरुण बडोला और हरलीन सेठी सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। दो मिनट का ट्रेलर एनआरआई की हत्या से शुरू होता है। इसके अलावा एक और लापता व्यक्ति के बारे में संकेत देता है क्योंकि सुविंदर विक्की और बरुण सोबती की इस वेब सीरीज में दो पुलिसकर्मी हत्यारे को पकड़ने के लिए अपनी तलाश शुरू करते हैं और अपने प्यार और रिश्तों को भी आगे बढ़ाते हैं।

Shanaya Kapoor: शनाया कपूर की झोली में आई ये पैन इंडिया फिल्म, साउथ मूवी से करने जा रहीं एक्टिंग डेब्यू

 

इस दिन होगी स्ट्रीम
आपको बता दें कि कोहरा को गुंजित चोपड़ा और दिग्गी सिसोदिया ने लिखा है, जिसमें कर्णेश शर्मा कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़े हुए हैं। शो की स्ट्रीमिंग 15 जुलाई से शुरू होगी। फैंस इस सीरीज को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।










 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed