{"_id":"652f99fb766069c35001d77a","slug":"koffee-with-karan-8-after-18-years-sunny-and-bobby-deol-come-together-on-show-guest-list-viral-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 8: 18 साल बाद करण के शो पर धमाल मचाएंगे दो सगे भाई, इंडस्ट्री में बजती है बॉन्डिंग की तूती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan 8: 18 साल बाद करण के शो पर धमाल मचाएंगे दो सगे भाई, इंडस्ट्री में बजती है बॉन्डिंग की तूती
Wed, 18 Oct 2023 02:12 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:12 PM IST
विज्ञापन
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीबुड के मशहूर निर्माता करण जौहर अपने चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। करण के शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक इसे 26 अक्तूबर से देख सकते हैं। 'कॉफी विद करण सीज 8' का प्रसारण डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जाएगा। वहीं, अब हाल ही में करण ने वीडियो शेयर कर सेट की एक झलक दिखाई है। इस शो के होस्ट करण अतिथि की सूची को निजी रखने में कामयाब रहे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल और बॉबी देओल की जोड़ी भी करण के शो में नजर आएगी।
सनी-बॉबी भी बढाएंगे इस शो की शोभा
सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सनी देओल और बॉबी देओल पहले ही एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं। इस शो में दोनों भाई रिश्ते से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर चर्चा करते नजर आएंगे। करण के शो में सनी और बॉबी ने खुद ही साथ आने का फैसला किया है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: Sanjana Sanghi: संजना सांघी ने 'रॉकस्टार' को बताया जिंदगी बदल देने वाली फिल्म, इम्तियाज अली ने दी थी यह सलाह
विज्ञापन
पारिवारिक थीम पर आधारित है कॉफी विद करण- 8
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और करीना कपूर खान पहले ही अपने एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में सनी देओल और बॉबी देओल का नाम भी शामिल हो गया है, जो कॉफी विद करण में सोफे की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। यह भी बताया जा रहा है कि 'कॉफी विद करण-8' की थीम पारिवारिक है और इसलिए जोड़ियां उसी हिसाब से बनाई जाएंगी।
'एनिमल' में नजर आएंगे बॉबी
सनी और बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' में नजर आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। वहीं, बॉबी देओल आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह खलनायक के रूप में घातक लग रहे हैं। अभिनेता की यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Anushka Sharma: विराट से शादी के बाद काम नहीं करना चाहती थीं अनुष्का? वायरल वीडियो में बयां की इच्छा