घोषित हुई दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीके की रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को 25 दिसंबर को रिलीज होना था। पिछले कई सालों से आमिर खान की फिल्में क्रिसमस पर रिलीज होती रही हैं। रिलीज होने के बाद इन फिल्मों ने रिकॉर्ड भी बनाए हैं। अब देखना यह है कि कहीं क्रिसमस पर रिलीज न करने का फैसला इस पर उल्टा ही न पड़ जाए।
बच गया टकराव
आमिर खान की फिल्म पीके के एक हफ्ता पहले रिलीज होने से फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा टकराव बच गया है। पहले इसी तारीख को आमिर खान के साथ रणबीर कपूर के मुख्य भूमिका वाली फिल्म बांबे वेलवेट रिलीज होने वाली थी।
फिल्म के एक सप्ताह पहले रिलीज होने से आमिर की फिल्म के साथ अनुराग कश्यप की इस फिल्म का टकराव टल गया है। ऐसा होने पर दोनों ही फिल्मों को नुकसान होता।
करण जौहर की फिल्म भी
करण जौहर की फिल्म उंगली की भी तारीख घोषित हो गई है। यह फिल्म इसी साल 7 नवंबर को रिलीज होनी है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के निर्देशक रेंसिल डीसिल्वा हैं जिसमें इमरान हाशमी, कंगना रानौत और संजय दत्त ने अभिनय किया है। डीसिल्वा इसके पहले 'कुर्बान' फिल्म बना चुके हैं। करन जौहर ने ट्विटर पर इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा "धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'उंगली' सात नवंबर 2014 को प्रदर्शित होगी।'