खत्म हुआ 'मस्तराम' का इंतजार, आ गई रिलीज डेट
मनोरंजन से भरपूर हिंदी फिल्म 'मस्तराम' के विशेष प्रीमियर का आयोजन फिल्म के सह-प्रस्तोताओं में से एक सुनील जैन इंदौर में करेंगे। यह फिल्म देश के उत्तरी क्षेत्र के वयस्क फिल्म के लेखक के बारे में है। एक बयान में कहा गया कि जैन ने नौ मई को फिल्म रिलीज से पूर्व अपने गृहनगर इंदौर में 5 मई को इसका प्रीमियर रखने की योजना बनाई है।
विवादित है फिल्म का विषय
'मस्तराम' का निर्देशन नवोदित फिल्म निर्देशक अखिलेश जायसवाल ने किया है। जैसवाल 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म (2012) के पटकथा लेखक भी हैं।
बोहरा ब्रदर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में कपिल दूबे और राहुल बग्गा भी हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री तारा अलीशा बेरी अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं।
थोड़ा जान लीजिए फिल्म के बारे में
उत्तर भारत में रेलवे और बस स्टेशन के आसपास मस्तराम की कहानियों की किताबें बिकती हैं। यह अश्लील कहानियां होती हैं। माना जाता है कि इनके लिखने वाला लेखक मस्तराम भी एक काल्पनिक नाम है।
अब इस नाम से फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में मस्तराम की कहानियों के कवर दिखाए गए हैं। पोस्टर के नीचे लिखा हुआ है कि यदि आप मस्तराम के बारे में नहीं जानते तो अपने ताऊ और पापा से पूछिए।
फिल्म की नायिका से भी मिलिए
उत्तर भारत में छिप-छिपकर पढ़े जाने वाले सस्ते पोर्न साहित्य के लेखक मस्तराम की जिंदगी पर फिल्म बन रही है। अखिलेश जायसवाल इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
अब इस फिल्म की नायिका को आप शायद नहीं जानते होंगे। अभिनेता सिंकदर खेर की स्टेप बहन तारा अलीशा बेरी इस फिल्म में नायिका की भूमिका निभाएंगी।
तारा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। इस फिल्म में वह मस्तराम का चरित्र निभाने वाली की प्रेमिका के किरदार में हैं।