फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know new tricks of fpk film pramotion

क्या 'पीके' फिल्म देखने के लिए 'पीकर' जाना होगा?

Fri, 12 Dec 2014 12:07 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
know new tricks of fpk film pramotion

आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पीके' के प्रोमोशन में जुटे हैं, और इसी के लिए विभिन्न शहरों के दौरे पर हैं। आमिर खान ने अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर बेहद मजेदार अंदाज में लिखा है 'पीके आना'।

विज्ञापन


फिल्म में आमिर का नाम 'पीके' है जो फिल्म में लोगों ने उन्हें उनकी हरकतों को देखते हुए दिया है। एक डायलॉग है जिसमें अनुष्का कहती है कि जिसने एक बूँद भी नहीं पी लेकिन फिर भी उसका नाम पड़ गया पीके।
विज्ञापन


आमिर ने भी अपने 9 दिसंबर को अहमदाबाद दौरे के दौरान अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए ट्वीट किया है, "नौ दिन बाकी बचे हैं। मैं अहमदाबाद में हूँ। अपनी खिड़की से शहर को देख रहा हूँ और इस बात से अचंभे में हूँ कि कितने लोग पीके के बारे में जानते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने यह भी ट्वीट किया है, "मेरे पेट में उत्सुकता की हलचल हिलोरें मार रही है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है और मेरी फिल्म (पीके) के रिलीज होने में सिर्फ 10 दिन बचे हैं। ( 'PKAana')"

तीन साल पहले न्यूड न हो पाता

know new tricks of fpk film pramotion

पीके के पोस्टर में खुद के न्यूड हो जाने पर भी आमिर ने प्रतिक्रया दी है। आमिर खान ने ​स्वीकार किया है कि ​उनके लिए न्यूड होना काफी मुश्किल था और ​अगर ​उन्हें यह कार्य ​तीन साल पहले ​करना पड़ता तो वह ऐसा नहीं कर पाते।​

उनका कहना है कि 'पीके' की दमदार कहानी की वजह से ही उन्होंने ऐसा करने का फैसला किया।​ अपनी नई फिल्म 'पीके' के एक पोस्टर में बिना कपड़ों के नजर आने पर आमिर को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।​

आमिर ने 'पीके' की प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर मुझसे दो या तीन साल पहले न्यूड होने के लिए कहा जाता तो, मैं उस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा देता कि 'मुझसे यह नहीं होगा।​

उन्होंने कहा कि जाहिर सी बात है कि हम सभी नग्न होना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन मैंने जब यह कहानी सुनी तो मुझे यह इतनी स्वाभाविक लगी कि मुझे यह लगा ही नहीं कि न्यूड होना पर्दे पर भद्दा या बेतुका लगेगा। 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed