फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KKBKKJ Fame Shehnaaz Gill reveals she was not invited to the premiere of her own punjabi film says I was hurt

Shehnaaz Gill: जब शहनाज गिल को पंजाबी इंडस्ट्री ने दिया था तगड़ा झटका, अब जाकर छलका एक्ट्रेस का दर्द

Tue, 18 Apr 2023 01:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Apr 2023 01:59 PM IST
सार

अब हाल ही में,शहनाज ने पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शहनाज ने क्या बयान दिया है।

विज्ञापन
KKBKKJ Fame Shehnaaz Gill reveals she was not invited to the premiere of her own punjabi film says I was hurt
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब की कटरीना यानी शहनाज गिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। यह एक ऐसी फिल्म होने वाली है, जिसमें 'बिग बॉस 13' के बाद एक बार फिर सलमान खान और शहनाज एक साथ स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। अब हाल ही में,शहनाज ने पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शहनाज ने क्या बयान दिया है।

विज्ञापन
 

पंजाबी इंडस्ट्री ने शहनाज को नहीं अपनाया
हाल ही में, शहनाज अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन करने सिद्धार्थ कनन के शो में पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई सारी बातें की और फिल्म को लेकर कई जानकारी भी साझा की हैं। इसी क्रम में शहनाज ने पंजाबी इंडस्ट्री के सच का भी खुलासा किया है और कहा, ‘एक बार मैंने एक मूवी में किया था सेकेंड लीड में। मुझे प्रीमियर पर भी नहीं बुलाया था, सारी दुनिया को बुलाया था, पूरा प्रोडक्शन हाउस। पंजाबी फिल्म थी। मैं अपनी मूवी देखकर निकली और मैंने देखा सारी फोटोज हो रही हैं उनकी, प्रीमियर में जो लोग थे। मैं उस दिन बहुत रोई गाड़ी में जाकर कि उन्होंने मुझे कॉल किया, फिर मुझे कैंसिल कर दिया। मुझे तब बहुत दुख हुआ था कि मुझे नहीं बुलाया, सबको बुलाया।’

विज्ञापन


जब शहनाज गिल को पंजाबी इंडस्ट्री ने दिया था तगड़ा झटका, अब जाकर छलका एक्ट्रेस का दर्द

 

अध्यात्म में करती हैं यकीन
इसके अलावा शहनाज ने खुद को लेकर यह भी खुलासा किया कि अध्यात्म में उनका काफी यकीन है। कुछ समय से शहनाज ने अध्यात्म के रास्ते को अपना रखा है। उनका मानना है कि अगर अंदर से ही मन शांत नहीं है, तो बाहर जितना ही हंसी मजाक कर लो, लेकिन यह सिर्फ दो दिन की बात होती है। आंतरिक शांति के लिए वह स्पिरिचुअल लीडर ब्रह्माकुमारी को फॉलो करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईद के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की बात करें तो, फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन और रोमांस देखने को मिलने वाला है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed