फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kis Kis ko Pyaar Karoon song Phurr release kapil sharma yo yo honey singh

'किस किसको प्यार करूं' का पहला गाना 'फुर्र' हुआ रिलीज, गाने में दिखा कपिल शर्मा और हनी सिंह का स्वैग

Fri, 14 Nov 2025 01:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 14 Nov 2025 01:45 PM IST
सार

Kis Kis ko Pyaar Karoon Song Phurr Release: फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का पहला गाना 'फुर्र' रिलीज हो गया है। गाने में दिखी कपिल शर्मा के साथ यो यो हनी सिंह की धमाकेदार केमिस्ट्री।
 

विज्ञापन
Kis Kis ko Pyaar Karoon song Phurr release kapil sharma yo yo honey singh
फुर्र गाना हुआ रिलीज - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में नजर आने वाले हैं। आज से निर्माताओं ने फिल्म का प्रचार पहले गाने 'फुर्र' की रिलीज के साथ शुरू कर दिया है। फिल्म के पहले गाने 'फुर्र' को यो यो हनी सिंह ने गाया है।
विज्ञापन

फिल्म का पहला गाना 'फुर्र' हुआ रिलीज
कपिल शर्मा 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' के सीक्वल 'किस किस को प्यार करूं 2' के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। आज फिल्म का पहला गाना 'फुर्र' रिलीज हो चुका है। जिसमें कपिल के साथ यो यो हनी सिंह का स्वैग नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाने को लेकर कपिल का पोस्ट
कपिल शर्मा ने भी अपनी आगामी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' का पहला गाना 'फुर्र' इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा, 'नाचने, झूमने और फुर्र होने के लिए तैयार हो जाइए। किस किसको प्यार करूं 2, 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कपिल की इस पोस्ट पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने क्लैप इमोजी बनाए हैं। इस फिल्म की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने लिखा, 'चलो अब हुक स्टेप करो इंडिया।' वहीं कपिल के फैंस उनके इस वीडियो पर फायर और दिल वाले इमोजी बना रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)



 
विज्ञापन

'किस किसको प्यार करूं 2' के बारे में
फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' 25 सितंबर 2015 को रिलीज हुई थी। अब इसी फिल्म का सीक्वल 'किस किसको प्यार करूं 2', 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है। इस फिल्म में कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म है। कपिल के अलावा इस फिल्म में हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। 

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: कौन हैं ज्योति सिंह? काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर लड़ रही हैं चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed