फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Killer Soup Actor Manoj Bajpayee disclosed the truth behind the viral photo flaunting abs says it was morphed

Manoj Bajpayee: फैंस को ‘बेवकूफ’ बनाने की नेटफ्लिक्स की साजिश का खुलासा, सामने आई शर्टलेस तस्वीर की सच्चाई

Wed, 17 Jan 2024 10:18 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 17 Jan 2024 10:18 AM IST
सार

'फैमली मैन' मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक शर्टलेस फोटो साझा की थी, जिसमें उनके सिक्स-पैक ऐब्स नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Killer Soup Actor Manoj Bajpayee disclosed the truth behind the viral photo flaunting abs says it was morphed
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरिज किलर सूप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नए साल के मौके पर अभिनेता की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह शर्टलेस होकर अपने सिक्स-पैक ऐब्स दिखाते हुए नजर आ रहे थे। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस तस्वीर में उनकी बॉडी पर इतना बदलाव देखकर हर कोई हैरान रह गया था।  हाल ही में अभिनेता ने इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई का बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन


वायरल तस्वीर थी प्रमोशन का हिस्सा
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपनी सिक्स-पैक ऐब्स वाली तस्वीर को लेकर कहा कि यह एक मॉर्फ्ड तस्वीर थी। मनोज ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि इस तस्वीर के साथ वास्तव में छेड़छाड़ हुई थी। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उनके नवीनतम नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट किलर सूप के प्रमोशन का हिस्सा थी। उन्होंने कहा, 'यह रूपांतरित थी। यह नेटफ्लिक्स की एक अभियान रणनीति थी।' अभिनेता ने हंसते हुए कहा, 'वे इस साजिश के साथ एक अभियान को ऊंचे स्तर पर शुरू करना चाहते थे और वे ऐसा करने में सफल रहे।' 
विज्ञापन


Deepika Padukone: दीपिका ने 'खो गए हम कहां' के लिए फिल्म की पूरी टीम को दी बधाई, इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस को पसंद आई थी मनोज की ये तस्वीर
अभिनेता ने 1 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस तस्वीर को साझा किया था। उन्होंने सिक्स-पैक ऐब्स वाली तस्वीर को साझा कर लिखा था, 'न्यू ईयर, न्यू मी, देखो डिलिसियस सूप का मेरे पे असर, एकदम किलर लुक है ना?' फैंस को अभिनेता का ये नया लुक बेहद पसंद आया था। मनोज बाजपेयी की इस तस्वीर पर कमेंट कर फैंस जबर्दस्त प्रतिकिया दे रहे थे। इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया था। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने कमेंट कर लिखा था, 'छुपे रुस्तम।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)



'किलर सूप' में आ रहे हैं नजर 
मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'किलर सूप' में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा नजर आई हैं। अब वह डिस्कवरी प्लस के 'सीक्रेट्स ऑफ द बुद्धा रिलेक्स' की मेजबानी करेंगे, जो 22 जनवरी को मंच पर लॉन्च होगा। 

क्या पति भरत तख्तानी से बिगड़ चुके हैं ईशा देओल के रिश्ते? सोशल मीडिया पर शुरू हुई सुगबुगाहट!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed