फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kick 2 trends  on twitter salman khan french beard look viral with rani mukerji

Kick 2: 17 साल बाद पड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी रानी-सलमान की जोड़ी? इस तस्वीर को देख फैंस लगा रहे अंदाजा

Fri, 17 Mar 2023 06:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 17 Mar 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
kick 2 trends  on twitter salman khan french beard look viral with rani mukerji
रानी मुखर्जी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों अपने आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह पूजा हेगड़े और शहनाज गिल के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि सलमान खान डेविड धवन की फिल्म किक 2 में डेविल के रूप में फिर से वापसी करने जा रहे हैं। यह बात सुनने के बाद तो सलमान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रह गया है। साल 2014 में आई किक में सलमान खान नेजैकलीन फर्नांडीज, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डा के साथ फैंस के दिलों में जबरदस्त क्रेज पैदा किया था। हाल ही में जब सलमान खान रानी मुखर्जी के साथ नजर आए तो एकबार फिर किक 2 ट्रेंड करने लगा। 
विज्ञापन


सलमान-रानी की फोटो वायरल
सलमान खान के फैंस ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों तरह से उनके लिए पागल रहते हैं। हाल ही में सलमान रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की स्क्रीनिंग के दौरान नजर आए। इस दौरान अभिनेता ने रानी को गले लगाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं हैं। सलमान संग रानी की ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं, जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि सलमान खान के साथ किक 2 में रानी मुखर्जी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Ajay Devgn: सलमान-शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती पर खुलकर बोले अजय देवगन, ट्रोल्स को लेकर कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


बियर्ड लुक से फैंस लगा रहे अंदाजा
वहीं इस तस्वीर में सलमान का जो लुक है वो किक वाला ही है। ऐसे में फैंस का किक 2 ट्रेंड कराना तो लाजमी। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि किक 2 में रानी नजर आएंगी या नहीं। अगर ऐसा होता है तो सलमान और रानी पूरे 17 साल बाद पर्दे पर साथ नजर आएंगे, लेकिन ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान के पास किसी का भाई किसी की जान के अलावा सूरज बड़जात्या संग फिल्म और नो एंट्री का सीक्वल भी लिस्ट में शामिल है। वहीं शाहरुख खान की पठान में भी सलमान खान कैमियो में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों के अलावा वह जल्द कटरीना कैफ के साथ फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed