फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani Sidharth Malhotra to Start shooting Shashank Khaitan romantic comedy together after marriage

Kiara Sidharth: शादी के बाद शशांक खेतान की फिल्म में साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ-कियारा, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग!

Fri, 26 May 2023 01:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 26 May 2023 01:20 PM IST
सार

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही शादी के बाद एक साथ अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म का एलान करेंगे। इसका निर्देशन शशांक खेतान द्वारा किया जाएगा और यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म होगी। 

विज्ञापन
Kiara Advani Sidharth Malhotra to Start shooting Shashank Khaitan romantic comedy together after marriage
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : insta

विस्तार

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने इस साल फरवरी में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे। जहां प्रशंसक उनकी शादी से बेहद खुश थे, वहीं दूसरे तरफ वे उन्हें फिर से एक साथ किसी बॉलीवुड फिल्म में देखना चाहते हैं। लगता है 'शेरशाह' में स्क्रीन पर शानदार केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाले सिद्धार्थ-कियारा जल्द ही फैंस की इस इच्छा को पूरा करने जा रहे हैं। फैंस को दोनों को एक फिल्म में काम करते देखने के लिए अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कथित तौर पर, कियारा और सिद्धार्थ शादी के बाद एक साथ अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म शशांक खेतान की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है।

विज्ञापन

Kiara Advani Sidharth Malhotra to Start shooting Shashank Khaitan romantic comedy together after marriage
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media

बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही शशांक खेतान निर्देशित इस फिल्म की घोषणा करेंगे। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि, 'सिद्धार्थ और कियारा एक साथ इस फिल्म को करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह दोनों पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। बद्रीनाथ और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया बनाने वाले निर्देशक शशांक से इस फिल्म से स्क्रीन पर भी एक अजीब सा जादू पैदा करने की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने फिल्म के लिए तारीखें तय कर ली हैं और जुलाई के महीने में फिल्म के लिए वर्कशॉप शुरू करेंगे। इस वर्कशॉप के बाद वे अगस्त में शूटिंग शुरू करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Kiara Advani Sidharth Malhotra to Start shooting Shashank Khaitan romantic comedy together after marriage
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Social Media

हालांकि, अभी निर्माताओं या अभिनेताओं में से किसी ने भी फिल्म के बारे में पुष्टि नहीं की। लेकिन, सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में हिंट दिया था कि वह कियारा के साथ बड़े पर्दे पर फिर से नजर वाले हैं और जल्द ही एक घोषणा करेंगे। सिद्धार्थ ने कहा था, 'एक अच्छे समय में, मैं और कियारा सही तरीके से एक घोषणा करना चाहते हैं। जब और जैसे ही सब कुछ सही होगा और एक साथ होगा इसकी घोषणा की जाएगी। फिलहाल, मुझे लगता है कि मेरे पास अभी बहुत कुछ है और 2023 में मैं बहुत बिजी हूं। इस साल मेरे पास अलग-अलग तीन  बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनके साथ मैं दर्शकों का मनोरंजन करूंगा।'
The Diary of West Bengal: फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को जारी हुआ नोटिस, पश्चिम बंगाल पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

Kiara Advani Sidharth Malhotra to Start shooting Shashank Khaitan romantic comedy together after marriage
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : instagram

इस बीच, कियारा आडवाणी इस समय कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आगामी फिल्म  'सत्यप्रेम की कथा' में व्यस्त हैं। मेकर्स ने कुछ ही दिनों पहले इसका टीजर रिलीज किया था, जिसे फैंस का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था। 'भूल भुलैया 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद यह कियारा और कार्तिक की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज, 'इंडियन पुलिस फोर्स' और बॉलीवुड फिल्म 'योद्धा' में दिखाई देंगे।
Rajoshi Barua: आशीष की शादी से पहली पत्नी राजोशी को लगा झटका! क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर बयां किया हाल-ए-दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed