फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khushi kapoor wishes father boney kapoor happy birthday share photo of him with sridevi

सोशल मीडिया: बोनी कपूर के जन्मदिन पर खुशी कपूर ने साझा की तस्वीर, मां श्रीदेवी भी आईं नजर

Thu, 11 Nov 2021 11:25 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 11 Nov 2021 11:25 AM IST
सार

दिलचस्प है कि जब भी कपूर परिवार में कोई खुशी का मौका पड़ता है तो सभी बोनी के साथ श्रीदेवी की तस्वीर जरूर लगाते हैं। इस मौके पर हर किसी को श्रीदेवी की याद आ जाती है।

विज्ञापन
Khushi kapoor wishes father boney kapoor happy birthday share photo of him with sridevi
खुशी कपूर,श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

हिंदी सिनेमा के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों की तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है। वहीं उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर ने बेहद हटके अंदाज में अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर बोनी कपूर और मां श्री देवी की तस्वीर साझा कर पिता को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने लिखा- जन्मदिन की बधाई पापा, आपको ढेर सारा प्यार।

विज्ञापन


खुशी कपूर ने पिता को दी जन्मदिन की बधाई

इस तस्वीर में बोनी और श्रीदेवी कैमरे में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे है। इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दिलचस्प है कि जब भी कपूर परिवार में कोई खुशी का मौका पड़ता है तो सभी बोनी के साथ श्रीदेवी की तस्वीर जरूर लगाते हैं। इस मौके पर हर किसी को श्रीदेवी की याद आ जाती है।

विज्ञापन

Khushi kapoor wishes father boney kapoor happy birthday share photo of him with sridevi
खुशी कपूर - फोटो : Instagram

श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां हैं जान्हवी और खुशी कपूर। एक तरफ जहां जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है तो वहीं खुशी फिल्मों में आना चाहती हैं या नहीं यह अभी तय नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं जिससे पता चलता है कि उन्हें चाहने वालों की कमी नहीं है। अगर वह फिल्मों में आती हैं तो उन्हें दर्शकों का प्यार मिलेगा।

Khushi kapoor wishes father boney kapoor happy birthday share photo of him with sridevi
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर की बात करें तो वह बहुत जल्द अपनी एक्टिंग स्किल भी दिखाने वाले हैं। लव रंजन की अनाम फिल्म में बोनी रणबीर कपूर के पिता का रोल निभाने वाले हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed