फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khushi Kapoor Seen Again with rumored boyfriend Vedang Couple Celebrate New Year together

रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग संग फिर दिखीं खुशी कपूर, क्या न्यू ईयर साथ मनाने निकला कपल? देखें वायरल वीडियो

Mon, 29 Dec 2025 05:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 29 Dec 2025 05:36 PM IST
सार

Khushi Kapoor And Vedang Raina Viral Video: इन दिनों बॉलीवुड के मैरीड कपल वेकेशन पर जाने लगे हैं, विदेशी लोकेशन पर साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का इनका प्लान है। हाल ही में बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस खुशी कपूर को भी रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ देखा गया। 
 

विज्ञापन
Khushi Kapoor Seen Again with rumored boyfriend Vedang Couple Celebrate New Year together
खुशी कपूर और वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

खुशी कपूर और वेदांग रैना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। अक्सर ही ये किसी पार्टी, फैमिली फंक्शन में साथ नजर आते हैं। हाल ही में दोनों को साथ में देखा गया। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे से काफी दूर चल रहे थे लेकिन एक ही जगह पर मौजूद थे। 

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर नजर आए खुशी और वेदांग
वायरल वीडियो में खुशी और वेदांग एयरपोर्ट के बाहर नजर आए। आगे-आगे वेदांग चल रहे थे और पीछे खुशी कपूर। वेदांग ने मुड़कर खुशी को देखा भी। इन दिनों कई बॉलीवुड कपल्स को एयरपोर्ट पर देखा गया है। विदेशी लोकेशन पर ये कपल्स न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाले हैं। कुछ सेलेब्स तो न्यूयॉर्क, स्विट्जरलैंड जैसे जगहों से तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि खुशी और वेदांग का भी न्यू ईयर साथ में सेलिब्रेट करने का प्लान है।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




ये खबर भी पढ़ें: 2025 में इन 7 स्टार किड्स ने किया डेब्यू, जानिए कौन हुआ फ्लॉप और किसने जीता दर्शकों का दिल 

खुशी कपूर नए प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम 
फिल्म ‘आर्चीज’ के बाद खुशी कपूर ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। ‘नादानियां’ में उनकी एक्टिंग की काफी आलोचना हुई। खुशी कपूर जल्द ही एक फिल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली है। हाल ही में खुशी कपूर ने अपने करियर फ्रंट के बार में कहा, ‘आप जल्द ही इस बारे में सुनेंगे, मैं एक स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं।’ वहीं वेदांग रैना ने भी फिल्म ‘आर्चीज’ से बॉलीवुड में डब्यू किया था। बाद में वह आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आए। 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed