फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khatron ke khiladi 13 archana gautam nyra banerjee eliminated from the semi final top 5 finalist list here

KKK13: सेमी फिनाले से पहले बाहर हुए यह दो मजबूत कंटेस्टेंट्स, इन 5 में ट्रॉफी के लिए होगी कांटे की टक्कर

Mon, 09 Oct 2023 09:05 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 09 Oct 2023 09:05 AM IST
सार

'खतरों के खिलाड़ी 13' का सेमी फिनाले के लिए अभी 7 दिन और इंतजार करना होगा। सेमी फिनाले में जगह बनाने के लिए इस हफ्ते टॉप 7 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसके बाद रोहित शेट्टी ने शो से दो कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट कर दिया है।

विज्ञापन
Khatron ke khiladi 13 archana gautam nyra banerjee eliminated from the semi final top 5 finalist list here
नायरा बनर्जी और अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' का सफर खत्म होने में एक हफ्ता बाकी है। सेमी फिनाले से पहले इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है, जिसके बाद दर्शकों के बीच 'खतरों के खिलाड़ी 13' के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' का सेमी फिनाले के लिए अभी 7 दिन और इंतजार करना होगा। सेमी फिनाले में जगह बनाने के लिए इस हफ्ते टॉप 7 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसके बाद रोहित शेट्टी ने शो से दो कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट कर दिया है। इस शॉकिंग एलिमिनेशन से अब टॉप 5 के बीच में भी डर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी 13' में सेमी फिनाले से पहले दमदार ट्विस्ट देखने को मिले हैं, जिसे देखने के बाद आप भी रोहित शेट्टी के शो के हर अपकमिंग एपिसोड को देखने को बेकरार हो जाएंगे। सेमी फिनाले में शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, डीनो जेम्स, और रश्मीत कौर के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलाने वाली है। वहीं ऐश्वर्या शर्मा के साथ ये टॉप 5 कंटेस्टेंट्स फिनाले में मुकाबला करते नजर आने वाले हैं। इस हफ्ते 'खतरों के खिलाड़ी 13' में सेमी फिनाले तक पहुंचने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें से दो एलिमिनेट हो गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमी फिनाले से पहले ही शो की मजबूत कंटेस्टेंट्स नायरा बनर्जी और अर्चना गौतम इस रेस से बाहर हो गए हैं। दोनों के जाने पर काफी इमोशनल माहौल देखने को मिल। रोहित शेट्टी के शो में अर्चना गौतम का नाम सुन ऐश्वर्या शर्मा इमोशनल हो गई और वहीं शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने दोनों की सभी के सामने बहुत तारीफ की। इस शो में अब टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शिव ठाकरे, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा, डीनो जेम्स, और रश्मीत कौर बाचे हैं, जो सेमी फिनाले की रेस में नजर आने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी 13' का सफर खत्म होने में एक हफ्ता बाकी है और रोहित शेट्टी को टॉप 5 मिल गए हैं। 15 जुलाई 2023 से शुरू हुए इस शो ने तीन महीने का सफर तय किया। इस शो को अपनी पहली फाइनलिस्ट ऐश्वर्या शर्मा तो पहले ही मिल गई थी। वहीं, बाद में अब उन्हें बाकी के 4 खिलाड़ियों ने जॉइन किया है। वहीं, दो को इस शो को सेमी फिनाले से पहले इंडिया वापस जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें: इस्राइल में छिड़ी जंग पर फलस्तीन के समर्थन में आईं स्वरा भास्कर, लोगों को कहा पाखंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed