Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kesari Chapter 2 The Untold Story Of Jallianwala Bagh Release Date Confirm Akshay Kumar R Madhavan and Ananya

Kesari Chapter 2 Movie: होली पर रिलीज नहीं होगी 'केसरी चैप्टर 2', इस दिन दस्तक देगी अक्षय कुमार-माधवन की फिल्म

Sat, 15 Feb 2025 11:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Feb 2025 11:21 AM IST
सार

Kesari Chapter 2 Movie Release Date: फिल्म 'केसरी चैप्टर 2 -द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ  जलियांवाला बाग' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। यह फिल्म इसी साल दस्तक देगी।

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 The Untold Story Of Jallianwala Bagh Release Date Confirm Akshay Kumar R Madhavan and Ananya
आर.माधवन, अक्षय कुमार, अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

साल 2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' सुपरहिट साबित हुई थी। अब वे 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आएंगे। फिल्म मार्च में होली के अवसर पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसकी नई रिलीज डेट से परदा उठ गया है। मालूम हो कि इस बार फिल्म में आर. माधवन भी अहम रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा अनन्या पांडे भी फिल्म का हिस्सा हैं। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म अप्रैल में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'कैसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स  के बैनर तले बनाया जा रहा है। भले ही फिल्म का नाम 'कैसरी चैप्टर 2' है, लेकिन 2019 की 'केसरी' की कहानी से इसका लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी वकील और पॉलिटिशियन रहे सी. शंकरन नायर पर आधारित है। फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का नाम पहले 'शंकरा' रखा गया था, लेकिन बाद में बदल दिया गया। फिल्म की कहानी की बात की जाए तो यह आजादी से पहले की है। इसमें स्वतंत्रता के दौरान हुई कई महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाएगा। 

यह खबर भी पढ़ें:
Niren Bhatt: बॉलीवुड में रीमेक कल्चर पर भड़के स्त्री 2 के लेखक, कहा- महामारी के बाद 25 फिल्मों में से 23 फ्लॉप

विज्ञापन

अक्षय कुमार की आगामी फिल्में
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते महीने उनकी फिल्म 'स्काई फोर्स' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इस साल खिलाड़ी की झोली में कई फिल्में हैं। वे अलग-अलग जॉनर की फिल्में करने वाले हैं, जिसमें ‘हाउसफुल 5’ शामिल है। साथ ही वह एक साउथ फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भी भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अपनी ही हिट फिल्म के सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 3’ में भी इस साल अक्षय दिखाएंगे देंगे और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें:
Rishtey Movie Trailer: होली पर होगा धमाका! आ रही है खेसारी लाल की फिल्म, बुजुर्ग के रोल में दिखेंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed