फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kerala high court rejected the bail plea of Pulsar Suni in malayalam actress molestation case

Sexual Assult Case: मलयालम अभिनेत्री के साथ यौन उत्पीड़न, मुख्य आरोपी पल्सर सुनी की जमानत याचिका खारिज 

Tue, 29 Mar 2022 03:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 29 Mar 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
kerala high court rejected the bail plea of Pulsar Suni in malayalam actress molestation case
अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामला - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम अभिनेत्री से यौन उत्पीड़न के मामले में केरल हाईकोर्ट ने घटना के मुख्य आरोपी पल्सर सुनी की बेल याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि जेल के अंदर उसकी जान को खतरा है, लेकिन अदालत ने कहा कि इस आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती। गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेत्री का अपहरण के बाद साजिश के तहत रेप किया था।

विज्ञापन

इस घटना के मुख्य आरोपी पल्सर सुनी ने अपनी गिरफ्तारी के बाद ये भी बताया था कि इस मामले में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के भी कई लोग शामिल हैं और उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न मामले में पल्सर सुनी मुख्य आरोपी है तो वहीं अभिनेता दिलीप भी आरोपी है। इस मामले में इन दोनों को मिलाकर कुल 10 आरोपी हैं, जिनमें से सात को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी दिलीप को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। दिलीप पर इन्वेस्टिगेशन अधिकारियों को धमकाने का भी आरोप था। हालांकि बाद में उन्हें धमकाने के मामले में कोर्ट ने राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed